Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Monday Box Office Collection Bade Miyan Chote Miyan and Ajay Devgn Maidaan Total Earnings and Occupancy
{"_id":"6639b12a369467f9f2096319","slug":"monday-box-office-collection-bade-miyan-chote-miyan-and-ajay-devgn-maidaan-total-earnings-and-occupancy-2024-05-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Monday Box Office: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'मैदान', लाखों में सिमटी 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Monday Box Office: 50 करोड़ी होने से एक कदम दूर 'मैदान', लाखों में सिमटी 'बड़े मियां छोटे मियां' की कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Tue, 07 May 2024 10:18 AM IST
सार
बॉक्स ऑफिस पर आते ही ये इन फिल्मों ने दम तोड़ दिया है। अब सिर्फ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ही सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
बड़े मियां छोटे मियां-मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
इन दिनों भारतीय बॉक्स ऑफिस की रौनक थोड़ी फीकी नजर आ रही है। टिकट खिड़की पर बीते कई हफ्तों से फिल्में दमदार कलेक्शन नहीं कर सकी हैं। हाल ही के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर जितनी फिल्में रिलीज हुई हैं, उन सभी का बुरा हाल हो गया है। बॉक्स ऑफिस पर आते ही ये इन फिल्मों ने दम तोड़ दिया है। अब सिर्फ अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' ही सिनेमाघरों में लगी हुई हैं, जो दर्शकों को मनोरंजन कर रही हैं। ये फिल्में भी सिनेमाघरों तक भीड़ खींचने में नाकाम साबित हो रही हैं। ऐसे में जानते हैं इन फिल्मों का सोमवार को कैसा हाल रहा...
2 of 5
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां'
- फोटो : सोशल मीडिया
बड़े मियां छोटे मियां
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। हालांकि ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकामयाब रही है। अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित 'बड़े मियां छोटे मियां' 350 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई। मगर ये फिल्म अभी तक 100 करोड़ भई नहीं कमा पाई है।
फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' (टाइगर श्रॉफ-अक्षय कुमार)
- फोटो : इंस्टाग्राम
फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जबर्दस्त एक्शन करते हुए दिखाई दिए हैं। हालांकि, फिल्म की कहानी लोगों को लुभा नहीं सकी। पहले हफ्ते के ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 26वें दिन 30 लाख रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 64.05 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैदान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मैदान
'बड़े मियां छोटे मियां' के साथ ईद के मौके पर रिलीज हुई अजय देवगन की मैदान भी टिकट खिड़की पर धमाकेदार प्रदर्शन करने में विफल रही है। रिलीज के इतने दिनों बाद भी ये फिल्म 50 करोड़ की कमाई नहीं कर पाई है। कमाई के मामले में ये फिल्म बेहद ही धीमी चाल चल रही है। ये फिल्म फुटबॉल से भारतीय इतिहास बदलने वाले कोच सैयद अब्दुल रहीम की सच्ची कहानी पर आधारित है।
विज्ञापन
5 of 5
मैदान
- फोटो : सोशल मीडिया
अजय देवगन ने फिल्म में सैयद अब्दुल रहीम की भूमिका निभाई है। फिल्म की कमाई की बात करें तो ईद के मौके पर रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर सकी है। 26वें दिन फिल्म ने 45 लाख रुपये की कमाई की है। फिल्म का कुल बिजनेस अब तक 48.85 करोड़ रुपये हो गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।