फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mouni Roy: दिल की डॉक्टर बन 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' को जज करने के लिए तैयार मौनी, बोलीं- इलाज करना है जरूरी

Fri, 03 Nov 2023 10:29 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 03 Nov 2023 10:29 AM IST
विज्ञापन
Mouni Roy turns Queen of Hearts for Temptation Island India Actress would be seen as a mentor in the show
मौनी रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मौनी रॉय अपने नए शो 'टेम्पटेशन आइलैंड' को लेकर हर तरफ चर्चा में हैं। मौनी रॉय टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। अभिनेत्री ने सीरियल के अलावा गोल्ड, मेड इन चाइना, रोमियो अकबर वाल्टर, वेले और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में काम किया। अब हाल ही में, मौनी ने खुलासा किया है कि उनसे कभी भी 'रियलिटी शो' में भाग लेने के लिए नहीं कहा गया था, लेकिन इस शो में वह बतौर जज नजर आएंगी।


 

Mouni Roy turns Queen of Hearts for Temptation Island India Actress would be seen as a mentor in the show
मौनी रॉय - फोटो : social media

मौनी रॉय 'टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' शो के साथ फैंस के दिलों की रानी बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेत्री को प्रतियोगियों के लिए एक जज के रूप में देखा जाएगा। मौनी ने अपने हालिया इंटरव्यू में खुलासा किया कि इस शो के लिए उनसे किसी ने भाग लेने के लिए नहीं कहा है। इसके बावजूद अब उन्होंने शो को जज करने का फैसला किया है और इसे लेकर काफी उत्साहित भी हैं।

Urfi Javed: बोल्ड कपड़े पहनने को लेकर गिरफ्तार हुईं उर्फी जावेद! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Mouni Roy turns Queen of Hearts for Temptation Island India Actress would be seen as a mentor in the show
मौनी रॉय - फोटो : social media

''टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया' शो में भाग लेने के अपने फैसले का खुलासा करते हुए मौनी ने कहा,  'मैंने पहले कभी ऐसा कुछ नहीं किया है। मुझे लगता है कि मुझे लोगों की भावनाओं की अच्छी समझ है। मैं कुछ स्थितियों और लोगों के लिए सही फैसले ले सकती हूं और निष्पक्ष भी हो सकती हूं। मैं ईमानदार राय दे सकती हूं । यह उन पर निर्भर है कि वे इसे लेना चाहते हैं या नहीं। तो मैंने सोचा कि चलो यह करते हैं। यही कारण है कि मैंने इस शो के लिए हां कहा है।'

Mrunal Thakur: मृणाल ने साझा किया परेश रावल संग काम करने का अनुभव, बोलीं- आगे भी करूंगी कॉमेडी फिल्मों में काम

विज्ञापन
विज्ञापन
Mouni Roy turns Queen of Hearts for Temptation Island India Actress would be seen as a mentor in the show
मौनी रॉय - फोटो : instagram

इंटरव्यू में आगे मौनी से पूछा गया कि टेम्पटेशन शब्द को वह कैसे परिभाषित करेंगी। तो इसपर अभिनेत्री ने कहा, 'मेरे दिमाग में जो कुछ भी आता है वह खाना है। मेरे लिए हेल्दी रहना ही टेम्पटेशन है। हालांकि, मुझे यह भी लगता है कि टेम्पटेशन जीवन के हर क्षेत्र में है। जब भी अनुशासन होता है, आप कुछ और करने के लिए आकर्षित होते हैं। यह हमारे जीवन का हिस्सा है।'

Chiyaan Vikram: तमिलनाडु में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहीं तेलुगु फिल्में? चियान विक्रम ने बताया क्या है सच

विज्ञापन
Mouni Roy turns Queen of Hearts for Temptation Island India Actress would be seen as a mentor in the show
मौनी रॉय - फोटो : instagram

वर्क फ्रंट की बात करें तो मौनी गोल्ड, रोमियो अकबर वाल्टर और लंदन कॉन्फिडेंशियल जैसी फिल्मों का हिस्सा रही हैं लेकिन ब्रह्मास्त्र में उनके प्रदर्शन ने उन्हें सफलता दिलाई है। अब अभिनेत्री बतौर जज टेम्पटेशन आइलैंड इंडिया में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed