{"_id":"5a9a71844f1c1bd9388b4633","slug":"anushka-sharma-film-pari-review","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Movie Review: 'परी' देखने का प्लान है तो पहले जान लें कैसी है फिल्म","category":{"title":"Movie Review","title_hn":"फिल्म समीक्षा","slug":"movie-review"}}
Movie Review: 'परी' देखने का प्लान है तो पहले जान लें कैसी है फिल्म
Sat, 03 Mar 2018 03:27 PM IST
रवि बुले
रवि बुले
Updated Sat, 03 Mar 2018 03:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
होली में क्या काला आपका फेवरेट रंग है? क्या आप होली के रंगीन मौसम में खिल कर खुले में आने के बजाय अंधेरे कोनों में दुबक जाते हैं? अगर हां तो आप अनुष्का शर्मा की परी को देख सकते हैं। लेकिन आप इन रंग-बिरंगे दिनों का आनंद लेते हैं तो विश्वास कीजिए कि परी के रंग और अंदाज-ए- बयां बहुत ही डार्क हैं।
निर्माता-निर्देशक भले कहें कि यह हॉरर फिल्म है मगर ऐसा नहीं है। परी में वीभत्स रस का सिनेमा है। यहां नायिका में शैतानी आत्मा है और वह कुत्ते से लेकर इंसान तक का खून पीती है! फिल्म पर नीले रंग की परत चढ़ी है जिससे रहस्य कुछ गहरा नजर आए लेकिन मुश्किल यह है कि कहानी में ऐसा कुछ नहीं, जिसके प्रति जिज्ञासा बढ़े या कम से कम जो दिख रहा है, उसके प्रति बनी रहे!
2 of 4
अनुष्का शर्मा
निर्देशक-लेखक कहानी को दूर कौड़ी जैसा ढूंढ कर लाए हैं। माहौल कोलकाता का है और बांग्लादेश में 1970 के दशक में एक विशेष जनजाति की महिलाओं पर शैतान की बेटियां होने के आरोप के साथ उन्हें खत्म करने का आंदोलन चलता है। शैतान का वंश न बढ़े इसलिए एक तांत्रिक/प्रोफेसरनुमा व्यक्ति (रजत कपूर) इन महिलाओं को जंगल और खंडहरों जैसी जगह में जंजीरों में बांध कर रखता है, इनका प्रसव कराता है और पैदा होने वाले बच्चे को मार देता है।
3 of 4
अनुष्का शर्मा
उसके चंगुल से एक महिला भाग निकलती है और बेटी को जन्म देती है। उसने दुनिया से छुपा कर जंगल में बेटी को पाला है, यह है रुखसाना (अनुष्का शर्मा)। मां एक कार एक्सिडेंट में मर जाती है। कार मालिक अर्णब (परमब्रत चटर्जी) की रुखसाना से सहानुभूति हो जाती है। इसके बाद घटनाएं लगातार बे-सिर- पैर के क्रम में बदल जाती हैं। रुखसाना को अर्णब से प्यार हो जाता है, वह गर्भवती हो जाती है, तांत्रिक/प्रोफेसरनुमा व्यक्ति उसका पता लगाकर मारने पहुंच जाता है। सच्चाई जानकर अर्णब दुविधा में है कि क्या करे क्योंकि उसकी शादी एक लड़की से तय हो चुकी है!
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अनुष्का शर्मा
यह परी कोई परी कथाओं जैसी कहानी नहीं है लेकिन इसमें बच्चों की कहानी जितना मनोरंजन भी नहीं है। खून-खराबे वाले दृश्यों की इस कहानी में किरदारों का गेट-अप रामसे ब्रदर्स वाला फील देता है। फिल्म की स्क्रिप्ट बहुत कच्चे ढंग से लिखी गई है। जो इसकी नाकामी की असली वजह है। यहां चाह कर भी आप नहीं डर पाते। अनुष्का में यहां न तो आकर्षण है और न अभिनय। परमब्रत भी औसत लगे। निर्देशक प्रोसित रॉय प्रभावित नहीं करते। फिल्म देखने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आती। हां, आप किसी दोस्त को फिल्म देखने भेज कर ठिठोली कर सकते हैं कि बुरा ना मानो होली है!!
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।