फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movie Review: अमिताभ और चिरंजीवी का एक्शन देखना है तो जरूर देखें 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी'

Wed, 02 Oct 2019 07:40 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 02 Oct 2019 07:40 PM IST
विज्ञापन
Film Review film of Sye Raa Narasimha Reddy starrer Amitabh Bachchan Chiranjeevi Nayanthara
chiranjeevi - फोटो : amar ujala

फिल्म: सई रा नरसिम्हा रेड्डी


कलाकार: अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी,नयनतारा, सुदीप किच्चा, तमन्ना भाटिया, रवि किशन
निर्देशक: सुरेंदर रेड्डी
निर्माता: राम चरण
लेखक: परुचुरी ब्रदर्स
रेटिंग: ***


भारतीय सिनेमा में साउथ फिल्मों का दबदबा लगातार बढ़ता जा रहा है। बाहुबली की सफलता के बाद अब बड़ी तादाद में साउथ सिनेमा की फिल्में हिंदी बाहुल्य क्षेत्र में रिलीज हो रही हैं। इस फेरहिस्त में 2 अक्टूबर को चिरंजीवी की फिल्म सई रा नरसिम्हा रेड्डी हिंदी, तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई। यह स्वतंत्रता संग्राम की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है, जब उय्यलवाडा के पालेदार नरसिम्हा रेड्डी ने अंग्रेजों के खिलाफ जनआंदोलन छेड़ा था जो आगे चलकर 1857 की क्रांति की नींव बना। 

Film Review film of Sye Raa Narasimha Reddy starrer Amitabh Bachchan Chiranjeevi Nayanthara
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media

कहानी-
उय्यलवाडा के पालेदार नरसिम्हा रेड्डी (चिरंजीवी) बचपन से ही काफी बहादुर होते हैं।  शुरू से ही वह मौत को चकमा देने में माहिर रहे हैं।  वह अपनी प्रजा के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहते हैं। प्रजा भी उन्हें अपने राजा की तरह सम्मान करती है। बचपन से ही उनके मन में अंग्रेजों द्वारा किया जा रहा अन्याय घर कर जाता है। वह अंग्रेजों को अपने देश से जड़ से खत्म कर देना चाहते थें। नरसिम्हा के इसी जोश को सही रास्ता दिखाते हैं उनके गुरुगोसाई वैनकन्ना (अमिताभ बच्चन)। वक्त के साथ-साथ वह एक शूरवीर बन जाते हैं।  इसी बीच अंग्रेजों का अत्याचार बढ़ता देख नरसिम्हा जन आंदोलन छेड़ देते हैं। नरसिम्हा की इस लड़ाई में दूसरे पालेदार भी उनका साथ देते हैं।  देखते ही देखते यह आंदोलन एक विकराल रूप ले लेता है और नरसिम्हा अंग्रेजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन जाते हैं।

Film Review film of Sye Raa Narasimha Reddy starrer Amitabh Bachchan Chiranjeevi Nayanthara
sye raa narasimha reddy - फोटो : social media

समीक्षा
चिरंजीवी ने फिल्म में शानदार काम किया है।  शुरुआत में भले ही उनके किरदार पर उनकी उम्र हावी होती प्रतीत होती है लेकिन फिल्म के आगे  बढ़ने के साथ ही उनकी एक्टिंग से लेकर एक्शन सभी उच्च स्तर के नजर आते हैं।  सिर्फ चिरंजीवी ही नहीं बल्कि तमन्ना भाटिया से लेकर अमिताभ बच्चन, नयनतारा,किच्चा सुदीप, रवि कृष्णा सभी का शानदार काम देखने को मिलता है। फिल्म का सबसे मजबूत पक्ष उसका स्क्रीनप्ले और एक्शन है। फिल्म की कहानी  में भारतीय सभ्यता, संस्कृति,कला, वैभव और साहस निखरकर सामने आता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Film Review film of Sye Raa Narasimha Reddy starrer Amitabh Bachchan Chiranjeevi Nayanthara
साय रा नरसिम्हा रेड्डी - फोटो : file photo

चिरंजीवी की एंट्री सीन से लेकर क्लाइमेक्स सीन शानदार है। पूरी फिल्म में वह कभी अपनी तलवार से दुश्मन का सिर काटते नजर आते हैं तो कभी अपने तीर से अंग्रेजों का सीना छलनी करते। कलाकारों के कॉस्ट्यूम से लेकर शूटिंग लोकेशन्स सभी 1857 से पहले के समय को बखूबी फिल्माते हैं। जिस तरह के वीएफएक्स का इस्तेमाल किया गया है वह बाहुबली फिल्म की याद दिलाता है। फिल्म में नारी शक्ति और आंदोलन में कला के योगदान को भी अच्छे ढंग से दर्शाया गया है। हालांकि फिल्म का पहला हॉफ थोड़ा धीमा होता है। दूसरे हाफ से कहानी रफ्तार पकड़ती है। फिल्म को करीब 15 मिनट कम किया जा सकता था। वहीं गाने भी उच्च स्तर के नहीं दिखे जो अपनी छाप छोड़ सकते हों।

क्यों देखें फिल्म
अगर आप इस हफ्ते देशप्रेम से ओत-प्रोत कहानी, एक्शन और पारिवारिक फिल्म देखना पसंद करते हैं तो यह फिल्म आपके लिए ही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed