फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War Movie Review: एक्शन में हिट है ऋतिक-टाइगर की वॉर, क्यों देखें? रिव्यू पढ़कर फैसला लें

Wed, 02 Oct 2019 07:15 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Wed, 02 Oct 2019 07:15 PM IST
विज्ञापन
war movie review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म: वॉर

कलाकार: ऋतिक रोशन, टाइगर श्रॉफ, वाणी कपूर, आशुतोष राणा
निर्देशक: सिद्धार्थ आनंद
लेखक:  आदित्य चोपड़ा, सिद्धार्थ आनन्द
निर्माता: आदित्य चोपड़ा
रेटिंग: ***1/2


यशराज बैनर की सबसे बड़ी फिल्म वॉर रिलीज हो चुकी है। लंबे समय से फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह था। सभी ऋतिक और टाइगर की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए बेताब थे। ट्रेलर देखने के बाद से ही सबके मन में यह सवाल था कि आखिर फिल्म में ऋतिक और टाइगर की भिड़त क्यों होती है। निर्माता यह संस्पेंस फिल्म के आखिरी तक बरकरार रखने में कामयाब हुए हैं।

war movie review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कहानी
भारतीय सेना के जांबाज मेजर रहे, कबीर लूथरा (ऋतिक रोशन) अचानक बागी हो जाते हैं। वह एक-एक करके सेना से जुड़े हुए बड़े लोगों को मारने लगते हैं। कबीर को बेकाबू होता देख उन्हें रोकने का जिम्मा उन्हीं के शिष्य रहे कैप्टन खालिद (टाइगर श्रॉफ) को सौंपा जाता है। खालिद देश पर मर मिटने वाला ऐसा सिपाही है जिसके सिर पर उसके पिता की गद्दारी का दाग होता है, जिसे मिटाने के लिए वह बचपन से मेहनत कर रहा है। कबीर को रोकने के लिए खालिद अपनी ऐड़ी-चोटी का जोर लगा देता है। वह यह जानना चाहता है कि आखिर उसे ट्रेनिंग देने वाले उसके गुरु बागी क्यों हो गए? दोनों के बीच इस मुकाबले में कभी गुरु आगे निकलता है तो कभी शिष्य। फिल्म के अंत में एक ऐसे राज से पर्दा उठता है जिसकी आपने कभी उम्मीद नहीं की होगी।
war movie review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Social Media
रिव्यू
फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका एक्शन और लोकेशन है। ऋतिक और टाइगर के बीच खतरनाक बाइक चेसिंग सीन्स दिखाए गए हैं। खास तौर पर ऋतिक के प्लेन पर किए एक्शन को जिस तरह फिल्माया गया है वह हिंदी सिनेमा में इससे पहले नहीं देखा गया था। दुनिया भर के 27 खूबसूरत शहरों में हुई शूटिंग इसे और भी आकर्षित बनाती है साथ ही बैकग्राउंड म्यूजिक एक्शन में जान फूंकता है।  हालांकि फिल्म स्क्रीनप्ले के मामले में मात खाती है। आमतौर पर फिल्मों में कहानी के बीच में एक्शन सीन्स देखने को मिलते हैं लेकिन इस फिल्म में एक्शन के बीच-बीच में कहानी देखने को मिली। मूवी का क्लाइमेक्स ऐसा है जो सभी चौंका देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
war movie review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
क्यों देखें फिल्म
एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शक इस फिल्म को जरूर देखें। सिल्वर स्क्रीन पर इसके जबरदस्त एक्शन और वीएफएक्स का काम आपका मन मोह सकता है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed