फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

War Movie Social Review: ऋतिक और टाइगर का एक्शन देख पागल हुए फैंस, दिशा ने भी दिया रिएक्शन

Wed, 02 Oct 2019 07:10 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 02 Oct 2019 07:10 PM IST
विज्ञापन
war movie Social review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Social Media

ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की फिल्म 'वॉर' को लेकर सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू सामने आ रहे हैं। फिल्म में ऋतिक की एक्टिंग और उनके एक्शन सीक्वेंस की खूब तारीफ हो रही है। 'वॉर' को लेकर ट्विटर पर लोगों की उत्साह साफ देखा जा सकता है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, फैंस ऋतिक और टाइगर को एक साथ देखने के लिए बेताब थे। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद फैंस का उत्साह और बढ़ गया है। आइए आपको बताते हैं सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर सामने आए कुछ रिएक्शन्स। 

war movie Social review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
war teaser - फोटो : Twitter
अनुराग पंडित नाम के एक यूजर ने लिखा, 'ओह माइ गॉड... क्या एक्शन था, ऐसा एक्शन मैंने पहले कभी नहीं देखा। ये बेहद लाजवाब है। यहां थियेटर में लोग पागल हो रहे हैं, सिटी और डांस सब कुछ।' एक यूजर ने भीड़ की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा- 'भाई दो घंटे लाइन में खड़े होने के बाद टिकट मिली है।'
war movie Social review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
war teaser - फोटो : Twitter
एक यूजर ने लिखा- फिल्म शानदार है। फिल्म में एक भी बोरिंग सीन नहीं। और ऋतिक की एंट्री तो कमाल की है। एक और यूजर ने लिखा, 'और ये इंटरवल हो गया। समझ नहीं आ रहा कि ऋतिक पर फोकस करूं या फिल्म पर। आज से पहले ऋतिक (Hrithik Roshan) इतने हैंडसम कभी नहीं लगे। फिल्म ब्लॉकबस्टर है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
war movie Social review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
रोहित नाम के यूजर ने लिखा- 'एक्शन के मामले में बॉलीवुड में इतनी बेहतरीन फिल्म नहीं बनी। ऋतिक की एंट्री....' ये पैसा वसूल धमाका फिल्म है। इसमें सांसे रोक देने वाले एक्शन सीक्वेंस हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ऐसी एंट्री आज तक किसी फिल्म में नहीं देखने को मिली।'
 
विज्ञापन
war movie Social review and rating war film 2019 cast hrithik roshan tiger shroff vaani kapoor
War - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं दूसरी ओर दिशा पाटनी (Disha Patani) ने भी टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) और ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की 'वॉर' (War) को दमदार बताया है। दिशा ने अपनी स्टोरी में लिखा, "यह तो कहना पड़ेगा कि यह सबसे जबरदस्त जोड़ी थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ, आप दोनों ही काफी शानदार थे।" 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed