{"_id":"5f91e2218ebc3e9bb15ef558","slug":"mirzapur-2-review-by-pankaj-shukla-amazon-prime-video-pankaj-tripathi-rasika-duggal-ali-fazal-shweta","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mirzapur 2 Review: कालीन भैया ने लौटते ही जमाया पुराना रुआब, निगाहें इस बार ‘स्त्री शक्ति’ पर","category":{"title":"Reviews","title_hn":"रिव्यूज","slug":"movie-review"}}
Mirzapur 2 Review: कालीन भैया ने लौटते ही जमाया पुराना रुआब, निगाहें इस बार ‘स्त्री शक्ति’ पर
कलाकार: दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी, रसिका दुग्गल और पंकज त्रिपाठी आदि।
निर्देशक: गुरमीत सिंह और मिहिर देसाई
ओटीटी: प्राइम वीडियो
रेटिंग: **1/2
दो साल हो गए मिर्जापुर पर कब्जे की कहानी में खून की नदियां बहे हुए। उत्तर प्रदेश में तब से इतना असली का क्राइम हो चुका है कि प्राइम वीडियो को देश में अपने पांव खड़ा करने वाली इस सीरीज के दूसरे सीजन का खून खराबा फिल्मी लगने लगा है। उत्तर प्रदेश ने इस बीच में बिकरू देखा है। आठ पुलिसवालों की लाशें गिरती देखी हैं। एक माफिया डॉन को मंदिर में शरण लेते देखा है। और, भोर में जानवरों के सड़क पर आ जाने के बाद गाड़ियां पलटती देखी हैं और ये भी देखा है कि महामृत्युंजय मंत्र भले भुजा चीरकर अंदर बैठा दिया जाए, लेकिन अंत बुरे का बुरा ही होता है।
2 of 6
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
प्राइम वीडियो की सीरीज ‘मिर्जापुर’ के दूसरे सीजन के लिए इस बार चुनौती पहले से कहीं ज्यादा बड़ी है। कुछ कुछ वैसे ही जैसे ‘सैक्रेड गेम्स 2’ के लिए इसका पहला सीजन ही कसौटी बन गया था। ‘मिर्जापुर’ का पहला सीजन रगों में दौड़ने की बजाय आंखों से लहू टपकाने वाली नस्ल का तांडव रहा है। इस बार भी कहानी वहीं से फायर हो रही है। कट्टा, तमंचा, गोला, बारूद सब पहले से ज्यादा है। प्राइम वीडियो वालों ने शो को तय समय से पहले भले रिलीज कर दिया हो लेकिन रिव्यू के लिए जो दो एपीसोड समीक्षकों को भेजे गए, उसमें अभी बहुत कुछ खुलना बाकी है।
3 of 6
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमेजन प्राइम वीडियो
अखंडानंद उर्फ कालीन भैया का साम्राज्य विस्तार किन किन संधियों और आक्रमणों से होकर गुजरने वाला है, इसका खाका कहानी के शुरू में ही खींच दिया गया है। मूसलाधार बरसती गालियां हैं और तौल में खरीद गई गोलियां हैं। ये दुनिया आम मनोरंजन के शौकीनों के लिए नहीं है। पिछली बार का याद है ना? यहां सब कुछ इफरात में है। फौलादी जिस्म भी और जिस्मानी रिश्ते भी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस बार की कहानी घायल शेरों के मुकाबले की कहानी बन चुकी है। गुड्डू पंडित को बदला लेना है, हर उस जख्म को जो उसके शरीर पर तो है डिम्पी और गोलू को भी जो अंदर तक छील गया है। बब्लू को वह भूला नहीं है। चूड़ियों की जगह अब कट्टों ने ले ली है और लड़कियों की लाली इस बार खून के रंग से आने वाली है। हर तरफ खून है। सबकी आंखों में खराबा है।
विज्ञापन
5 of 6
मिर्जापुर 2
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कहानी इस बार मिर्जापुर से चलकर लखनऊ तक पहुंच चुकी है। कंप्यूटर और उसके दोस्तों को लोग इस बार खूब मिस करने वाले हैं। लेकिन, जो किरदार कभी कुछ नहीं मिल करता वो बीना फिर अपना फन काढ़ चुकी हैं। इस कहानी में त्रिया चरित्र भर भरके है, लेकिन ‘मिर्जापुर 2’ के पहले दो एपीसोड्स के सुपरस्टार हैं कालीन भैया यानी अपने पंकज त्रिपाठी। सिनेमा में जोकरई करते दिखने वाले पंकज त्रिपाठी का ये रूप दिल दहला देने वाला है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।