फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Queen Review: 'थलाइवी' से पहले 'क्वीन' में देखिए जयललिता की दमदार कहानी

Mon, 16 Dec 2019 09:46 AM IST
shrilata biswas मुंबई ब्यूरो
मुंबई ब्यूरो Published by: shrilata biswas Updated Mon, 16 Dec 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
queen web series review ramya krishnan played main lead
queen web series - फोटो : social media

कलाकार: राम्या कृष्णन, अनिका, अंजना जय प्रकाश आदि।


निर्देशक: गौतम मेनन व पी मुरुगेसन
ओटीटी: मैक्स प्लेयर
रेटिंग: ***
एमएक्स प्लेयर की वेब सीरीज 'क्वीन' लंबे समय से चर्चा में है। कथित रूप से ये तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक है। सीरीज के निर्माताओं ने कानूनी विवाद से बचने के लिए यहां जयललिता का नाम शक्ति शेषाद्रि कर दिया है। शक्ति पढ़ने में होशियार है। मजबूरी में फिल्मों में काम किया और राजनीति में अपना झंडा सबसे ऊंचा फहराया।

queen web series review ramya krishnan played main lead
queen web series - फोटो : social media

शक्ति पढ़ाई में प्रथम है। पैसे की तंगी की वजह से उसकी मां उसे पढ़ाई छोड़कर उसके साथ फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर करती है। यहां शक्ति की मुलाकात जीएमआर से होती है। कुछ चीजों को बदलने के लिए शक्ति राजनीति में प्रवेश कर जाती है और अपना नाम सदा के लिए अमर कर देती हैं। गौतम वासुदेव मेनन और प्रशांत मुरुगेसन के निर्देशन में बनी सीरीज की शुरुआत एक इंटरव्यू से होती है। 'बाहुबली' में शिवगामी के नाम से ख्याति प्राप्त कर चुकी राम्या कृष्णन ने इस सीरीज में राजनेता शक्ति शेषाद्रि की भूमिका निभाई है। पूरी कहानी इसी इंटरव्यू के बहाने आगे बढ़ती है।
 

queen web series review ramya krishnan played main lead
queen web series - फोटो : social media

सीरीज में शक्ति के बचपन के किरदार में अनिका सुरेंद्रन ने बहुत प्रभावी अभिनय किया है। उनकी उम्र के हिसाब से उनका अभिनय पूरी तरह से परिपक्व लगता है। शक्ति की मां का किरदार निभा रही सोनिया अग्रवाल ने भी अपने हिस्से आये काम को बखूबी अंजाम दिया है। शक्ति के मुख्य किरदार में राम्या कृष्णन ने हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन किया है। वह अपने किरदार के साथ पूरा न्याय करती हैं। उनके संवादों का प्रवाह और चेहरे के हाव भाव बिन बोले सब कुछ कह देते हैं। अपनी जिंदगी में किए गए संघर्ष के भाव उनके चेहरे और सर्द आवाज से साफ झलकते हैं। जीएमआर के किरदार में इंद्रजीत सुकुमारम सीरीज में बहुत ही अहम भूमिका निभा रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
queen web series review ramya krishnan played main lead
queen web series - फोटो : social media

सीरीज के निर्देशकों ने अपना काम पूरी ईमानदारी से किया है। निर्देशन के प्रति उनकी परिपक्वता उनके काम से साफ झलकती है। सीरीज की अगर कमजोर कड़ी की बात करें तो वह है इसका स्क्रीनप्ले और इसकी एडिटिंग। लेकिन, इसके बावजूद क्वीन अपना असर छोड़ती है और कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी के लिए बड़ी चुनौती पेश करती है।

सलमान का खुलासा: 'दबंग' के लिए नहीं थे पहली पसंद, ये अभिनेता निभाने वाला था चुलबुल पांडे का 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed