फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संडे बाइस्कोप: सलमान की 10 लगातार फ्लॉप फिल्में, बिग बी की फ्रेंचकट दाढ़ी और इतवार के दिलचस्प किस्से

Sun, 19 Jul 2020 11:15 AM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Sun, 19 Jul 2020 11:15 AM IST
विज्ञापन
Sunday bioscope by Pankaj Shukla interesting unknown facts about hindi films from july 13 to july 18
बाइस्कोप में इन फिल्मों का जिक्र - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

सावन का महीना है और पवन भी ‘सोर’ कर रहा है। और मॉनसून के महीने में हिंदी फिल्में देखने का अलग ही मजा हुआ करता था। गाड़ी वाले तो खैर सही सलामत बालकनी में जाकर बैठ जाते थे लेकिन बाइक और रिक्शों से पहुंचने वाले अक्सर आधे या पूरे भीगे होते। ऐसी ही बारिशों में कभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो तो कभी जनता की बेहद मांग पर दोबारा सिनेमाघरों तक पहुंचने पर देखी गई फिल्मों में से छह फिल्मों अक्स, जवानी दिवानी, घुंघरू, उड़ान, निश्चय और यस बॉस के कुछ दिलचस्प किस्से आज के इतवार खास आपके लिए पेश हैं। हर किस्सा अनमोल है, आपकी प्रतिक्रियाओं का नीचे कमेंट बॉक्स में इंतजार रहेगा।

Sunday bioscope by Pankaj Shukla interesting unknown facts about hindi films from july 13 to july 18
अक्स - फोटो : Social Media

यहां से शुरू हुआ बिग बी की फ्रेंचकट दाढ़ी का समय
बीबीसी के जिस वर्ल्डवाइड पोल की अमिताभ बच्चन अक्सर खिल्ली उड़ाते रहे हैं, उसमें उन्हें पिछली सदी का महानायक माना गया। उनके दुनिया भर में फैले फैंस इन दिनों उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना कर रहे हैं। सबको उम्मीद है कि वह जल्द ही अपने घर फिर जलसा करने लौटेंगे। अपनी प्रतीक्षा कर रहे प्रशंसकों से फिर संपूर्ण स्वास्थ्य लाभ के साथ रू ब रू होंगे और अपनी चिर परिचित मुस्कान और फ्रेंचकट दाढ़ी के साथ फिर से हंसती मुस्कुराती तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा करेंगे। फ्रेंचकट दाढ़ी से ये याद आया कि क्या आपको मालूम है कि ये फ्रेंच कट दाढ़ी अमिताभ बच्चन ने रखनी कब से शुरू की? क्लिक करिए नीचे दिए लिंक पर और पढ़िए बाइस्कोप में फिल्म अक्स का किस्सा।

बाइस्कोप: भेड़िए के पीछे भागते मनोज बाजपेयी की आफत में फंसी थी जान, जानिए फिल्म 'अक्स' के रोचक किस्से

Sunday bioscope by Pankaj Shukla interesting unknown facts about hindi films from july 13 to july 18
जवानी दीवानी - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

जया भादुड़ी का ग्लैमरस लुक
संयोग ही है कि जिस दिन निर्माता रमेश बहल की फिल्म जवानी दिवानी की रिलीज के 48 साल पूरे हुए, उसी दिन उनकी सुपुत्री सृष्टि बहल जो कि अब नेटफ्लिक्स की भारत में इंटरनेशनल ओरिजनल्स की निदेशक है, से मुलाकात भी हुई। सृष्टि के चेहरे पर फिल्म की वर्षगांठ की बात सुनकर जो मुस्कान दिखी, वही रमेश बहल की असली थाती है। न तब जंजीर रिलीज हुई थी और न ही जया भादुड़ी के नाम के साथ बच्चन जुड़ा था। दोनों खूब मिलते थे। कभी छुप छुप कर तो कभी खुल्लम खुल्ला। जया भादुड़ी के फिल्मों के सेट पर अमिताभ बच्चन का पहुंचना आम हुआ करता था लेकिन जया भादुड़ी का पश्चिमी पहनावे में दिखना उतना आम नहीं था।

बाइस्कोप: कादर खान की बतौर संवाद लेखक ये है पहली फिल्म, जया भादुड़ी के हुस्न ने यहां दिखाए असली जलवे
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sunday bioscope by Pankaj Shukla interesting unknown facts about hindi films from july 13 to july 18
घुंघरू - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

जब अमिताभ का रोल मिला सुरेश ओबेरॉय को
हिंदी सिनेमा पर हिंदी में उतना लिखा नहीं गया है जितना आपको हिंदी सिनेमा पर अंग्रेजी में लिखा मिल जाएगा। बाइस्कोप नाम की ये सीरीज इसी फासले को थोड़ा कम करने की एक कोशिश है। पिछली सदी के आठवें, नौवें और आखिरी दशक की चर्चित फिल्मों की इस सीरीज में आज बात होनी है प्रकाश मेहरा की फिल्म घुंघरू की। फिल्म घुंघरू के पोस्टर में भले आपको फिल्म के नाम के ऊपर प्रकाश मेहरा का नाम लिखा दे जाए लेकिन इसके बारे में तलाशने निकलेंगे तो शायद बतौर निर्माता प्रकाश मेहरा की बनाई फिल्मों में इसका नाम ही आपको न मिले और वो इसलिए क्योंकि इस फिल्म में प्रकाश मेहरा ने तमाम सारी बंदूकें अपनी बीवी नीरा मेहरा के कंधे पर रखकर चलाई हैं। ये फिल्म प्रकाश मेहरा के करियर की बतौर निर्देशक दो आखिरी सुपरहिट फिल्मों के बीच रिलीज हुई फिल्म है।

बाइस्कोप: नमक हलाल के बाद इस फिल्म में बननी थी अमिताभ-शशि-स्मिता की तिकड़ी और एंट्री हुई ओबेरॉय की
 

विज्ञापन
Sunday bioscope by Pankaj Shukla interesting unknown facts about hindi films from july 13 to july 18
उड़ान - फोटो : सोशल मीडिया

इतनी ऊंची उड़ान का ये परिणाम!
हिंदी सिनेमा की फिल्में दुनिया की किसी भी दूसरी भाषा की फिल्मों की तरह ग्लैमर और चकाचौंध की दुनिया में बनती हैं। लेकिन, इन्हें बनाने वालों की दुनिया परदे पर दिखने वाली इस दुनिया से बिल्कुल अलग है। सामने तारीफ करने वाले पीठ पीछे कुछ दूसरे ही समीकरण बनाते दिखते हैं। खेमेबाजी के विरोध का झंडा उठाने वाले एक दिन उन्हीं खेमों के सरदारों की गोद में जा बैठते हैं, और उनके पीछे की लाइन में लगे लोगों को समझ ही नहीं आता कि वे अब किधर जाएं। फिल्म उड़ान 16 जुलाई 2010 को रिलीज हुई। पिछले 10 साल में इसके मेकर्स ने अपनी अपनी किस्मत का पूरा एक चक्कर लगा लिया है।

बाइस्कोप: उड़ान ने कपड़े तो खूब चमकाए लेकिन फायदा न विक्रमादित्य का हुआ न रजत बामरेचा का, वजह ये रही

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें Entertainment News से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और Movie Reviews आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed