थिएटरों के खुलने के साथ ही सिनेमा बनाने वालों के पिटारे से नए नए तरह के खेल निकलने लगे हैं। ऐसा ही एक खेल बीते कुछ साल से हॉलीवुड से निकलकर पूरी दुनिया में फैल रहा है, वह है पुराने एनीमेशन किरदारों को नए तेवरों के साथ नई फिल्मों में पेश करना। डिजनी ने अपनी फिल्म ‘मुलान’ में इस चक्कर में मुंह की खाई। और, अब लगता है बारी वार्नर ब्रदर्स की फिल्म ‘टॉम एंड जेरी द मूवी’ की है। ये फिल्म भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में 19 फरवरी को रिलीज होने जा रही है।
Tom And Jerry Movie: बदले बदले से नजर आते हैं टॉम एंड जेरी, यहां समझिए कि आखिर गड़बड़ कहां है!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये तो जगजाहिर हो ही चुका है कि 2021 में वार्नर ब्रदर्स की सारी फिल्में सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक साथ रिलीज हो रही हैं। भारत में अभी एचबीओ मैक्स उपलब्ध नहीं है तो यहां वार्नर ब्रदर्स ‘टॉम एंड जेरी द मूवी’ को अमेरिका से एक हफ्ते पहले रिलीज कर रहा है। फिल्म का हिंदी ट्रेलर भी गुरुवार को आ गया। फिल्म के हिंदी संवादों में कोरोना लॉकडाउन को समेटने की कोशिश अच्छी है। वर्क फ्रॉम होम के दौरान पोछा लगाने की यादें भी सबके साथ बनी हुई हैं, लेकिन एक खुशनुमा फिल्म के लिए ये यादें सुहानी तो नहीं हो सकतीं!
फिल्म ‘टॉम एंड जेरी द मूवी’ के हिंदी ट्रेलर के साथ दिक्कत ये भी है कि इन्हें हिंदी पट्टी के दर्शकों की संवेदनाओं के हिसाब से नहीं लिखा गया है, या हो सकता हो कि वार्नर ब्रदर्स के लिए हिंदी पट्टी का मतलब सिर्फ मुंबई में हिंदी फिल्में देखने वाले लोग ही हों। पर मुंबई वितरण क्षेत्र में तो मूल हिंदी में बनी फिल्में देखने वाले साल दर साल कम होते जा रहे हैं, ऐसी डबिंग वाली फिल्मों को देखने वे जाएं तो अच्छी ही बात है।
टॉम एंड जेरी के जितने भी प्रशंसक दुनिया भर में हैं, उन सबको पता है कि ओरीजनल टॉम एंड जेरी की चमक खो चुकी है। 1940 में विलियम हाना और जोसेफ बारबरा ने जैस्पर और जिंक्स के जो किरदार बनाए, वही आगे चलकर टॉम एंड जेरी के तौर पर मशहूर हुए। एमजीएम के दिग्गज सितारों जीन केली औऱ एस्थर विलियम्स के साथ ये किरदार लाइव एक्शन फिल्मों में दिखे। ऑस्कर जीता और फिर सब सुहाने दिन बीत गए। एमजीएम वार्नर ब्रदर्स का हो गया। म एंड जेरी की अदावत कम हो गई, दोनों में दोस्ती के किस्से ज्यादा बनने लगे और वार्नर ब्रदर्स ने इन्हें बच्चों के लिए ज्यादा बनाया, बड़ों के लिए कम।
अब चुनौती ‘टॉम एंड जेरी द मूवी’ फिल्म में सबसे बड़ी यही है कि इस फिल्म को देखने सिनेमाघर कौन जाएगा, बच्चे या बड़े? क्या बच्चे घर पर बड़ों से इतनी जिद करेंगे कि वे ये फिल्म देखने चलें क्योंकि बड़ों के हिसाब से तो ट्रेलर में बहुत कुछ उत्साहजनक दिखता नहीं है। टॉम एंड जेरी की बड़े परदे की यात्रा अतीत में भी बहुत उत्साहजनक नहीं रही है, इस बार कुछ करिश्मा हो जाए तो हैरान परेशान सिनेजगत के लिए अच्छा ही होगा।