फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिर्फ ‘फुले’ जैसे गंभीर मुद्दे पर ही नहीं, ब्लकि इन रॉम-कॉम फिल्मों के लिए भी जाने जाते हैं अनंत महादेवन

Sat, 26 Apr 2025 11:48 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 26 Apr 2025 11:48 AM IST
सार

Anant Mahadevan Movies: बीते दिन शुक्रवार को अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्म 'फुले' तमाम विवादों के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई। अनंत महादेवन के निर्देशन में इससे पहले भी कई फिल्में बन चुकी हैं, जिन्हें आप देख सकते हैं।

विज्ञापन
Movies Directed by Anant Mahadevan Phule The Storyteller Aksar Dil Maange More Dil Vil Pyar Vyar
फुले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'फुले' फिल्म सामाजिक सुधारक ज्योतिराव फुले और सावित्रीबाई फुले के जीवन पर आधारित बायोपिक है। इस फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन का द्वारा किया गया है, जो बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रतीक गांधी और पत्रलेखा अभिनीत इस फिल्म को दर्शकों द्वारा ठीक-ठीक प्रतिक्रिया मिल रही है। आइए जानते हैं अनंत महादेवन के निर्देशन में बनी फिल्मों के बारे में।

Movies Directed by Anant Mahadevan Phule The Storyteller Aksar Dil Maange More Dil Vil Pyar Vyar
परेश रावल - फोटो : इंस्टाग्राम

द स्टेरी टेलर
साल 2022 में परेश रावल अभिनीत एक ड्रामा फिल्म 'द स्टोरी टेलर' रिलीज हुई। इस फिल्म की कहानी सत्यजीत रे की शॉर्ट स्टोरी 'गोल्पो बोलिये तरिनी खुरो' पर आधारित है। इसमें एक रिटायर्ड व्यक्ति की कहानी दिखाई है, जिसे कहानियां सुनाने का शौक है। इस फिल्म की कहानी में असली मोड़ तब आता है, जब उस रिटायर्ड व्यक्ति को नौकरी का ऑफर आता है, जिसमें उसे एक बिजनेसमैन को कहानियां सुनानी है। सबसे अहम बात ये है कि उस बिजनेसमैन को नींद ना आने की बीमारी है, जिस कारण उसे लगता है कि अच्छी कहानी सुनने से वो सो जाएगा। इसी प्लॉट पर ये फिल्म आगे बढ़ती है।

यह खबर भी पढ़ें: Controversy: ‘फुले’ ही नहीं, इस साल रिलीज हुई इन फिल्मों को लेकर भी उठा विवाद; ये ब्लॉकबस्टर फिल्म भी शामिल

Movies Directed by Anant Mahadevan Phule The Storyteller Aksar Dil Maange More Dil Vil Pyar Vyar
इमरान हाशमी - फोटो : इंस्टाग्राम @therealemraan

अक्सर
इमरान हाशमी, उदिता गोस्वामी और डिनो मोरिया अभिनीत फिल्म 'अक्सर' साल 2006 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म का निर्देशन अनंत महादेवन द्वारा किया गया था। यह फिल्म एक थ्रिलर-रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म की कहानी लव ट्रायंगल पर आधारित है, जिसे दर्शकों द्वारा पंसद किया गया था। आपको बताते चलें कि फिल्म का दूसरा भाग 'अक्सर 2' भी साल 2017 में रिलीज हो चुका है, जिसका निर्देशन अनंत महादेवन ने ही किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Movies Directed by Anant Mahadevan Phule The Storyteller Aksar Dil Maange More Dil Vil Pyar Vyar
शाहिद कपूर की फर्जी में विजय सेतुपति नहीं थे पहली पसंद? - फोटो : इंस्टाग्राम@shahidkapoor

दिल मांगे मोर
शाहिद कपूर, सोहा अली खान, आयशा टाकिया जैसे दिग्गज कलाकारों से सजी यह फिल्म साल 2004 में रिलीज हुई थी, जो एक रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म थी। इस फिल्म में निखिल नाम का किरदार अपनी गर्लफ्रेंड नेहा को मुंबई से अपने घर वापस लाना चाहता है, लेकिन वह नहीं आना चाहती है। इसी प्लॉट पर कहानी आगे बढ़ती है और दर्शकों का हंसाने का काम करती है।

यह खबर भी पढ़ें: Akhanda 2: भारत के बाहर इस देश में होगी फिल्म की शूटिंग, बालकृष्ण की ‘अखंड 2’ पर आई ये बड़ी अपडेट

विज्ञापन
Movies Directed by Anant Mahadevan Phule The Storyteller Aksar Dil Maange More Dil Vil Pyar Vyar
आर माधवन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दिल विल प्यार व्यार
आर माधवन, जिमी शेरगिल और नम्रता शिरोडकर अभिनीत यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अनंद महादेवन द्वारा किया गया था। इस फिल्म में दिखाया गया है कि देव, कृष और ऋतिक नाम के किरदार एक संगीत कार्यक्रम का हिस्सा बनते हैं। फिर इनमें कौन विजेता बनता है इसे लेकर संघर्ष दिखाया गया है, इसी दौरान इनके प्यार की भी कहानी दिखाई जाती है। यह एक रोमांटिक-म्यूजिकल फिल्म है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed