मानसून और तेज गर्मी के इस सीजन में अगर आप कोई ऐसी हिंदी फिल्म देखना चाहते हैं, जो आपको खुश कर दें तो आप 'जब वी मेट', 'वेक अप सिड', 'कमीने' और 'लाइफ इन ए मेट्रो' को देख सकते हैं। इन सभी फिल्मों में आपको अलग-अलग इमोशन देखने को मिलेंगे। खास बात यह है कि सभी फिल्मों में मुंबई की बारिश भी देखने को मिलती है।
Movies to Watch in Monsoon: मानसून में लीजिए इन बॉलीवुड फिल्मों का मजा, इरफान और शाहिद की फिल्में भी हैं शामिल
मानसून और तेज गर्मी के इस सीजन में अगर आप कोई ऐसी हिंदी फिल्म देखना चाहते हैं, जो आपको खुश कर दें तो आप जब वी मेट, वेक अप सिड, कमीने और लाइफ इन ए मेट्रो को देख सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब वी मेट
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान अभिनीत फिल्म 'जब वी मेट' को मानसून के इस सीजन में देखा जा सकता है। फिल्म की कहानी आदित्य और गीत नाम के दो किरदारों की जिंदगी के इर्द-गिर्द घूमती है। आदित्य, एक व्यवसायी होता है, जो अपनी जिंदगी में बोरियत से घिरा होता है और एक दिन बिना मकसद के ट्रेन में चढ़ता है, जिसमें उसकी मुलाकात गीत नाम की लड़की से होती है। इस फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया था।
वेक अप सिड
'वेक अप सिड' फिल्म में रणबीर कपूर और कोंकणा सेन शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की है। यह फिल्म 2009 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। फिल्म की कहानी फोटोग्राफी का शौक रखने वाले सिद्धार्थ और कोलकाता की रहने वाली आयशा नाम की लड़की, जो लेखिका होती हैं, पर आधारित है। सिद्धार्थ के अपने घर से रिश्ते खराब हो चुके होते हैं और आयशा के साथ रहने पर उसे जिम्मेदारियों और जिंदगी का मतलब समझ में आता है।
कमीने
'कमीने' फिल्म को भी मानसून में देखा जा सकता है। इस फिल्म में भी शाहिद कपूर ने मुख्य भूमिका अदा की है। उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा ने भी इसमें अभिनय किया था। इसका निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया था। फिल्म 2009 साल में रिलीज हुई थी। फिल्म दो जुड़वां भाईयों गुड्डू और चार्ली की जिंदगी को दिखाती है, जो अपने-अपने जीवन में चल रही मुसीबतों से छुटकारा पाकर अच्छी-खासी जिंदगी जीना चाहते हैं, लेकिन भ्रष्टाचार की दुनिया उनके सामने चुनौतियां पैदा करती है।
लाइफ इन ए मेट्रो
'लाइफ इन ए मेट्रो' की कहानी बेहद दिलचस्प है। इसमें नौ ऐसे लोगों की कहानी दिखाई गई है, जो मुंबई में रहते हैं। सभी के साथ कुछ ऐसा होता है कि उनकी जिंदगी एक-दूसरे के साथ जुड़ जाती है। इस फिल्म में इरफान खान, शरमन जोशी, कोंकणा सेन शर्मा, केके मेनन, कंगना, धर्मेंद्र और नफीसा अली ने अभिनय किया है। इसे अनुराग बसु ने डायरेक्ट किया था। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी।