Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Moving in with Malaika Malaika Arora roasts herself and Amrita Arora in standup said she has a rich husband
{"_id":"639442e6cfc41e20772ad06b","slug":"moving-in-with-malaika-malaika-arora-roasts-herself-and-amrita-arora-in-standup-said-she-has-a-rich-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने खुद को और बहन अमृता को किया रोस्ट, स्टैंडअप में कहा 'उनके पास है एक अमीर पति'","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Malaika Arora: मलाइका अरोड़ा ने खुद को और बहन अमृता को किया रोस्ट, स्टैंडअप में कहा 'उनके पास है एक अमीर पति'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुखसाना
Updated Sun, 11 Dec 2022 12:18 AM IST
सार
मूविंग इन विद मलाइका' शो के जरिए मलाइका अरोड़ा अपने पर्सनल लाइफ के बारे में बताती हैं इस शो के पहले एपिसोड में मलाइका ने अपने रिलेशनशिप्स, लव लाइफ और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की थी।
विज्ञापन
1 of 4
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने ओटीटी वर्ल्ड में अपनी शरुआत कर ली है, जिसे लेकर वह काफी सुर्खियों में है। हाल ही में मलाइका का चैट शो 'मूविंग इन विद मलाइका' ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुका है। इस चैट शो के पहले एपिसोड में फेमस कोरियोग्राफर फराह खान शामिल हुई थीं, वहीं शो में फराह के साथ बातचीत करते हुए मलाइका ने अपनी जिंदगी के कुछ अहम पहलुओं पर भी बातें कीं। हाल ही में मलाइका ने इस चैट शो के लेटेस्ट एपिसोड में स्टैंडअप कॉमेडी की और अपनी बहन अमृता अरोड़ा और खुद को रोस्ट भी किया।
'मूविंग इन विद मलाइका' शो के जरिए मलाइका अरोड़ा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताती हैं। इस शो के पहले एपिसोड में मलाइका ने अपने रिलेशनशिप्स, लव लाइफ और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग के बारे में खुलकर बात की थी। 'मूविंग इन विद मलाइका' शो के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा के बारे में बात की, साथ ही खुद को और अपनी बहन को दर्शकों के सामने रोस्ट भी किया।
मलाइका का यह शो, सोशल मीडिया पर भी काफी चर्चाओं में है, जिसमें मलाइका ने जबरदस्त स्टैंडअप कॉमेडी की और उनकी उम्र के लिए ट्रोल करने वालों को बड़े ही बिंदास अंदाज में जवाब भी दिया। वहीं शो के दौरान उन्होंने अपने और बहन अमृता के बारे में बताया कि 'मेरी बहन घर पर हैं और वे बहुत मजाकिया भी हैं।' वहीं शो के दौरान मलाइका ने अपने छैंया छैंया गाने का भी जिक्र किया और बताया कि इस गाने से उन्होंने बॉलीवुड में अपना नाम बनाया है। मलाइका ने दर्शकों हंसते हुए यह भी कहा 'मेरे पास एक अमीर पति है और मैं ... स्टैंडअप कर रही हूं'।
बता दें कि, 'मूविंग इन विद मलाइका' शो में मलाइका ने अपने और अर्जुन कपूर के उम्र के अंतर पर भी बात की। वहीं एक्ट्रेस ने अपने और अरबाज खान के साथ अपने तलाक को लेकर फराह खान से बात करते हुए यह भी कहा 'मुझे पता है कि आप सब उनसे कितना प्यार करते हैं। वह एक अद्भुत व्यक्ति हैं। उन्होंने मुझे वह बनने दिया जो मैं आज हूं। मुझे अपने बारे में बहुत कुछ लगता है कि मैं आज जो भी हूं।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।