फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mr & Mrs Mahi Screening: मिस्टर एंड मिसेज माही की स्क्रीनिंग में सितारों का मेला, जान्हवी-खुशी ने दिखाया जलवा

Tue, 28 May 2024 01:40 PM IST
साक्षी एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेंटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 28 May 2024 01:40 PM IST
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Screening janhvi kapoor karan johar khushi Kunal Khemu Soha Ali Khan Boney Kapoor Neha Dhupia
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में धमाल मचाने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले निर्माताओं ने इसकी विशेष स्क्रीनिंग की, जिसमें कई सितारों ने शिरकत की। 'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्पेशल स्क्रीनिंग बीते दिन सोमवार की शाम को मुंबई के जुहू के एक थिएटर में आयोजित की गई। जान्हवी कपूर के साथ-साथ करण जौहर, खुशी कपूर और कई अन्य हस्तियां स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। अभिनेत्री के साथ उनके पिता बोनी कपूर और बहनें खुशी और अंशुला भी मौजूद थीं।

Mr and Mrs Mahi Screening janhvi kapoor karan johar khushi Kunal Khemu Soha Ali Khan Boney Kapoor Neha Dhupia
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता अपारशक्ति खुराना, कुशा कपिला, खुशी कपूर, वेदांग रैना, आकांक्षा रंजन कपूर, आदित्य सील, अनुष्का रंजन कपूर, प्रतिभा रांटा, स्पर्श श्रीवास्तव, धनश्री वर्मा, सोहा अली खान, कुणाल खेमू, बोनी कपूर, मनीला संतोषी और तनिषा संतोषी जैसी हस्तियां फिल्म की स्क्रीनिंग में अपनी उपस्थिति से शोभा बढ़ायीं।
Panchayat 3: स्क्रीनिंग में लापता मिले 'पंचायत' के सचिव जी, रिंकी और बनराकस ने लूट ली मुंबई की खास महफिल

Mr and Mrs Mahi Screening janhvi kapoor karan johar khushi Kunal Khemu Soha Ali Khan Boney Kapoor Neha Dhupia
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

जान्हवी ने स्क्रीनिंग के दौरान भी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रमोशनल लुक से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। वे अपनी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग पर खास अंदाज में पहुंचीं। अभिनेत्री ने एक कस्टमाइज्ड ब्लू कलर का स्ट्रैपी बॉडीसूट पहना था, जिस पर 'माही 06' लिखा हुआ था। उन्होंने इसे डेनिम कार्गो पैंट और पर्पल स्नीकर्स के साथ मैच किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Screening janhvi kapoor karan johar khushi Kunal Khemu Soha Ali Khan Boney Kapoor Neha Dhupia
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दूसरी तरफ उनकी बहन खुशी कपूर भी लाइमलाइट में आईं। वे अपने कथित प्रेमी और 'द आर्चीज' के सह-कलाकार वेदांग रैना के साथ स्क्रीनिंग इवेंट में पहुंचीं। इस कपल ने ब्लैक रंग की ड्रेस में ट्विनिंग की। खुशी ने ब्लैक ड्रेस पहनी थी तो वेदांग ने ब्लैक कॉलर वाली टी-शर्ट और ब्लू डेनिम पहनी थी। शशि रंजन के साथ अनु रंजन, जेनोबिया ईरानी के साथ बोमन ईरानी, संदेश कुलकर्णी, अमृता सुभाष, अपूर्व मेहता, तुषार हीरानंदानी, तनिषा संतोषी, अभिषेक बनर्जी, भुवन बाम, अंशुला कपूर, करण टैकर और जरीना वहाब जैसी हस्तियां भी इस अवसर पर देखी गईं।
Maharagni Trailer: 'माहारागनी' ट्रेलर रिलीज, गुंडों को चाबूक-तलवार से सबक सिखाती नजर आईं काजोल, अजय देवगन ने..

विज्ञापन
Mr and Mrs Mahi Screening janhvi kapoor karan johar khushi Kunal Khemu Soha Ali Khan Boney Kapoor Neha Dhupia
'मिस्टर एंड मिसेज माही' की स्क्रीनिंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

वहीं बात करें फिल्म की तो 'मिस्टर एंड मिसेज माही' 31 मई को सिनेमाघरों में आएगी। करण जौहर द्वारा निर्मित और शरण शर्मा द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें जान्हवी और राजकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Karan Johar: 'मुझे भारतीय होने पर गर्व है', करण ने किया देश की परंपराओं का बखान, बयान को लेकर हुए ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed