फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mrunal Thakur: मृणाल ठाकुर की तेलुगू फिल्म की शूटिंग शुरू, मिला सुपरस्टार नानी का साथ

Tue, 31 Jan 2023 09:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Jan 2023 09:19 PM IST
विज्ञापन
Mrunal Thakur and Nani commence shoot of their highly anticipated untitled Telugu film
फिल्म की टीम - फोटो : social media

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने टेलीविजन जगत से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में दस्तक दी। यहां भी अपने काम से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई। अब एक और बढ़िया फिल्म उनके हाथ लग गई है। उनकी इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है। खास बात यह है कि वह इसमें साउथ के सुपरस्टार नानी के साथ दिखेंगी।

 

Mrunal Thakur and Nani commence shoot of their highly anticipated untitled Telugu film
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने अपनी नई तेलुगू फिल्म की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं है। यह इमोशनल फैमिली ड्रामा है, जिसमें मृणाल नानी के साथ नजर आएंगी। इस फिल्म की टीम हाल ही में फिल्म से जुड़ी वर्कशॉप के लिए हैदराबाद आई, जिसमें मृणाल ने फिल्म के बारे में बात करते हुए उसमें अपनी भूमिका के बारे में बताया।

Virat-Anushka: एक हफ्ते से उत्तराखंड में हैं विरुष्का, इनके कहने पर पहुंचे दयानंद आश्रम, सैर पर निकले तो...

Mrunal Thakur and Nani commence shoot of their highly anticipated untitled Telugu film
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

मृणाल ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में बताते हुए कहा, ‘मैं इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर खुश और उत्साहित हूं। यह सच में दिल को छू लेने वाली कहानी है और इसके लिए टीम ने भी काफी मेहनत की है। मैं नानी के साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक हूं। यह मेरी जिंदगी का दिलचस्प मोड़ है, क्योंकि मैंने पिछले साल फिल्म ‘जर्सी’ के रीमेक में काम किया था, जिसमें नानी ने भी अभिनय किया था।’

Virat-Anushka: ऋषिकेश के आश्रम में अनुष्ठान में शामिल हुए विरुष्का, भंडारा कर संतों को कराया भोजन, तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Mrunal Thakur and Nani commence shoot of their highly anticipated untitled Telugu film
मृणाल ठाकुर - फोटो : social media

बता दें कि इस फिल्म को शौर्यव ने निर्देशित किया है। यह मृणाल के करियर की पहली पैन इंडिया फिल्म है, जो कई भाषाओं में आएगी। फिल्म को मोहन चेरुकुरी, डॉ. विजेंदर रेड्डी तेगला और मूर्ति केएस ने मिलकर बनाया है। फिल्म का संगीत मलयालम संगीतकार हेशम अब्दुल वहाब ने दिया है, जो ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हृदयम' के संगीतकार थे। बता दें कि मृणाल ने दुलकर सलमान के साथ तेलुगू फिल्म 'सीता रामम' से साउथ में कदम रखा था। यह एक छोटे बजट की फिल्म थी, जिसने बड़ा धमाका किया था। 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 98 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed