फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: किसी ने किया ग्रेजुएशन तो कोई पढ़ रहा फाइन आर्ट्स, जानें कितने पढ़े लिखे हैं ये स्टार किड्स

Tue, 31 Jan 2023 09:05 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 31 Jan 2023 09:05 AM IST
विज्ञापन
Bollywood Star Kids and Their Educational Qualifications from Aryan Khan to Sidhant Kapoor
स्टार किड्स - फोटो : Social media

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से फैन्स के जंगलों पर राज करने वाले सितारों के बच्चे भी किसी न किसी वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। अपने फेवरेट स्टार्स को फॉलो करने वाले फैंस उन स्टार किड्स के बारे में काफी कुछ जानना चाहते हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान और सैफ अली खान कई दशकों से फिल्मों की दुनिया में सक्रिय हैं। माता-पिता बच्चों की शिक्षा अर्थात उनकी शिक्षा योग्यता योग्यता के बारे में जानने के लिए भी काफी उत्सुक रहते हैं। यदि आप भी उन जिज्ञासु प्रशंसकों की सूची में आते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड के दिग्गज सितारों के बच्चों की पढ़ाई के बारे में।

Bollywood Star Kids and Their Educational Qualifications from Aryan Khan to Sidhant Kapoor
अरहान - फोटो : social media

अरहान खान

बॉलीवुड अभिनेता अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के बेटे अरहान लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हैं, लेकिन कभी-कभी वह मलाइका के साथ एयरपोर्ट पर जरूर देखे जाते हैं। बता दें कि अरहान ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की है। इन दिनों वह अपनी पढ़ाई के लिए अमेरिका जा रहे हैं। अरहान वैकेशन पर कभी-कभी अपने पेरेंट्स से मिलने आ जाते हैं।


 
Bollywood Star Kids and Their Educational Qualifications from Aryan Khan to Sidhant Kapoor
सिद्धांत कपूर - फोटो : social media

सिद्धांत कपूर

अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे कपूर फिल्मों की दुनिया में बहुत नाम नहीं कमा पाए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में उनके पिता को जो सफलता मिली, वह सिद्धांत कपूर को नहीं मिली। उन्होंने न्यूयार्क के 'ली स्ट्रासबर्ग थिएटर एंड फिल्म इंस्टीट्यूट' से फिल्म का निर्माण और अभिनय की पढ़ाई की है। पढ़ाई में सिद्धांत काफी अच्छे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Star Kids and Their Educational Qualifications from Aryan Khan to Sidhant Kapoor
आर्यन खान - फोटो : social media

आर्यन खान

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह माने जाने वाले स्टार किड्स कहलाते हैं। आर्यन सोशल मीडिया सेंसेशन हैं। उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया से फिल्म मेकिंग और राइटिंग का कोर्स पूरा किया है। इसके अलावा आर्यन ने स्कूल ऑफ सिनेमैटिक आर्ट्स से फाइन आर्ट्स, सिनेमैटिक आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है।


 
विज्ञापन
Bollywood Star Kids and Their Educational Qualifications from Aryan Khan to Sidhant Kapoor
इब्राहिम अली खान - फोटो : social media

इब्राहिम अली खान

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान हूबहू अपने पिता की तरह दिखते हैं। इब्राहिम के फैंस काफी प्यार करते हैं। इब्राहिम ने भले ही अपने अभिनय करियर की शुरुआत न की हो, लेकिन वह हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। उनकी बहन सारा अली खान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। बता दें कि इब्राहिम ने मुंबई के धीरूभाई अंबानी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की है। अभी वह लंदन में अपनी आगे की पढ़ाई कंप्लीट कर रहे हैं।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed