फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa Box Office Collection Day 19: बॉक्स ऑफिस पर डगमगाए 'मुफासा' के कदम, 19वें दिन इतने में सिमटी कमाई

Tue, 07 Jan 2025 10:00 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 07 Jan 2025 10:00 PM IST
सार

फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई थी। फिल्म ने वीकेंड और छुट्टियों का भी खूब लाभ उठाया था। हालांकि, अभी भी 'पुष्पा 2' फिल्म से आगे चल रही है, लेकिन मुफासा ने वरुण धवन की 'बेबी जॉन' को पूरी तरह से कुचल कर रख दिया है।

विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 19  Know Shah Rukh Khan Abram Khan Mahesh Babu Dubbing Film total Earning
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

शाहरुख खान और महेश बाबू की जोड़ी 'मुफासा: द लायन किंग के लिए भारत में सबसे बड़ी सौगात साबित हुई है। कई भारतीय फिल्मों की रिलीज के बावजूद, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेर रहा है। शाहरुख खान, आर्यन खान और अबराम ने हिंदी वर्जन के लिए अपनी आवाज दी है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने रिलीज के 19वें दिन कितना कलेक्शन किया है।

Mufasa Box Office Collection Day 19  Know Shah Rukh Khan Abram Khan Mahesh Babu Dubbing Film total Earning
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

कलेक्शन में गिरावट हुई दर्ज
फिल्म ने रिलीज के 17 दिनों तक बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाई हुई थी। फिल्म ने वीकेंड और छुट्टियों का भी खूब लाभ उठाया था। हालांकि, अभी भी 'पुष्पा 2' फिल्म से आगे चल रही है, लेकिन मुफासा ने वरुण धवन की 'बेबी जॉन' को पूरी तरह से कुचल कर रख दिया है। 18वें और 19वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है।

Emergency: बहुत संघर्ष रहा… ‘इमरजेंसी’ रिलीज के लिए इन चुनौतियों का कंगना ने किया सामना, एक्ट्रेस का छलका दर्द

Mufasa Box Office Collection Day 19  Know Shah Rukh Khan Abram Khan Mahesh Babu Dubbing Film total Earning
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नंबर 1 बनने से इतनी कदम दूर
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की 19 दिन 98 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म की अब तक कुल 125.2 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। 'बेबी जॉन' और 'पुष्पा 2' को कड़ी टक्कर देने के साथ-साथ, मुफासा ने 'सोनिक द हेजहोग 3' पर भी अपना दबदबा बनाया है। फिलहाल, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है। इसने बॉक्स ऑफिस पर कुल 136.15 करोड़ की कमाई की है। मुफासा पहला स्थान हासिल करने की रेस में शामिल है।

Hrithik Roshan: फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे होने पर ऋतिक रोशन ने मनाया जश्न, कैजुअल लुक में खींचा सबका ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 19  Know Shah Rukh Khan Abram Khan Mahesh Babu Dubbing Film total Earning
फिल्म 'मुफासा द लायन किंग' का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इन सितारों से सजी है फिल्म
यह फिल्म 20 दिसंबर को भारत भर में चार भाषाओं, अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई थी। मुफासा भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड रिलीज फिल्म में से एक बनने के लिए तैयार है। बैरी जेनकिंस की निर्देशित इस फिल्म में बियोंसे, डोनाल्ड ग्लोवर, केल्विन हैरिसन जूनियर, आरोन पियरे और जॉन कानी जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं।

विज्ञापन
Mufasa Box Office Collection Day 19  Know Shah Rukh Khan Abram Khan Mahesh Babu Dubbing Film total Earning
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी भाषा में की शानदार कमाई
फिल्म कमाई के मामले में हिंदी भाषा अव्वल रही है। फिल्म ने सबसे ज्यादा हिंदी भाषा से कलेक्शन किया उसके बाद अंग्रेजी से। फिल्म के कलेक्शन को देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि इसे सिर्फ बड़े ही नहीं बल्कि बच्चों में भी काफी पसंद किया जा रहा है। वही, बात करें वरुण धवन की बेबी जॉन की तो फिल्म ने आज 25 लाख रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म ने अब तक कुल 38.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed