फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mufasa India Record: खूब जमी जोड़ी बादशाह और लॉयन किंग की, डेडपूल एंड वुल्वरिन को पीछे छोड़ अब मुफासा नंबर वन

Sun, 05 Jan 2025 09:55 AM IST
साक्षी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: साक्षी Updated Sun, 05 Jan 2025 09:55 AM IST
सार

फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ के हिंदी संस्करण ने देश में सबसे ज्यादा कमाई की और इसकी वजह फिल्म में शाहरुख खान की डबिंग को भी माना जा रहा है।
 

विज्ञापन
Mufasa the lion king beats Deadpool & wolverine collection in india earns more in Hindi than English
शाहरुख खान, मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2024 में भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने बीते साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ की कमाई को भी शनिवार को यानी कि अपनी रिलीज के 16वें दिन पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ के हिंदी संस्करण ने देश में सबसे ज्यादा कमाई की और इसकी वजह फिल्म में शाहरुख खान की डबिंग को भी माना जा रहा है।



Mufasa The Lion King Review: अपनी ही कहानी में विलेन बन गया टाका, बुरा बनने को बार बार करता रहा मुफासा का भला

Mufasa the lion king beats Deadpool & wolverine collection in india earns more in Hindi than English
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

दर्शकों को प्यार, लगातार
फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ भारत में पूरी दुनिया के साथ क्रिसमस से पांच दिन पहले 20 दिसंबर को रिलीज हुई। फिल्म को भारत में अंग्रेजी के अलावा हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी डब किया। फिल्म के हिंदी संस्कऱण की डबिंग शाहरुख खान, उनके बेटों अबराम और आर्यन के अलावा श्रेयस तलपदे, मकरंद देशपांडे, संजय मिश्रा और मेयांग चांग ने की है। फिल्म के हिंदी संस्करण को हिंदी भाषी दर्शकों को जबर्दस्त प्यार मिल रहा है और रिलीज के 14वें दिन तक ही फिल्म की हिंदी में हुई कमाई अंग्रेजी की कमाई से आगे निकल गई थी।

Barry Jenkins Exclusive: ऑस्कर विनर बैरी जेन्किन्स का भारतीय अखबार को दिया इकलौता इंटरव्यू, पढ़िए भी, देखिए भी
 

Mufasa the lion king beats Deadpool & wolverine collection in india earns more in Hindi than English
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी में अंग्रेजी से आगे निकली फिल्म
भारत में रिलीज के बाद से फिल्म ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने अब तक करीब 131 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस फिल्म का भाषावार कलेक्शन इस प्रकार है:

भाषा कमाई (करोड़ रुपये में)
हिंदी 47.35
अंग्रेजी 43.90
तमिल   26.90
तेलुगु 15.85
कुल    131.00


Mufasa 100 Cr: भारत में ‘मुफासा’ की सेंचुरी का दुनिया भर में हल्ला, हिंदी में शाहरुख ने दिलाया जी भर प्यार

विज्ञापन
विज्ञापन
Mufasa the lion king beats Deadpool & wolverine collection in india earns more in Hindi than English
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 2024 की मूवी नंबर वन
फिल्म अपनी रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी शानदार कारोबार जारी रखा है। फिल्म ने भारतीय घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार और शनिवार को करीब सात करोड़ रुये का कारोबार किया। बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘डेडपूल एंड वुल्वरिन’ रही है, जिसने सारी भाषाओं को मिलाकर कुल 128.40 करोड़ रुपये कमाए थे। ‘मुफासा द लॉयन किंग’ ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीते साल रिलीज हॉलीवुड फिल्मों में भारत में कमाई के मामले में टॉप 3 फिल्में अब इस प्रकार हैं: 

फिल्म कमाई (करोड़ रुपये में)
मुफासा द लॉयन किंग (2024) 131.00*
डेडपूल एंड वुल्वरिन (2024 128.40
गॉडजिला एक्स कॉन्ग (2024) 106.42


*सिनेमाघरों में प्रदर्शन जारी         

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed