फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ramayana: नितेश तिवारी ने भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना? मुकेश छाबड़ा ने किया खुलासा

Wed, 21 Aug 2024 11:23 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 21 Aug 2024 11:23 AM IST
सार

निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक न हों, इसके लिए सेट को चारों तरफ से कवर किया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह योजना निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा बनाई गई है। वह नहीं चाहते थे कि आधिकारिक घोषणा से पहले फिल्म की कोई भी झलक सामने आए। 

विज्ञापन
Mukesh Chhabra Reveals Why Nitesh Tiwari Selected Ranbir Kapoor To Play Lord Ram Role in Ramayana Deets Inside
मुकेश छाबड़ा, रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। अभिनेता नितेश तिवारी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में भगवान राम की भूमिका निभाएंगे। वहीं माता सीता की भूमिका में साई पल्लवी नजर आएंगी। हाल ही में कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को चुनने के पीछे की वजह बताई है।

Mukesh Chhabra Reveals Why Nitesh Tiwari Selected Ranbir Kapoor To Play Lord Ram Role in Ramayana Deets Inside
मुकेश छाबड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@

मुकेश छाबड़ा ने एक पॉडकास्ट के दौरान बताया कि नितेश तिवारी की रामायण में भगवान राम की भूमिका के लिए रणबीर कपूर को क्यों चुना गया है। उन्होंने कहा, 'उनके चेहरे पर शांति झलकती है। वही फिल्म में चाहिए थी। नितेश तिवारी ने बहुत पहले ही उनके बारे में सोच लिया था। ये बहुत सही फैसला है। वो आपको फिल्म आने के बाद मालूम चलेगा।'

Mukesh Chhabra Reveals Why Nitesh Tiwari Selected Ranbir Kapoor To Play Lord Ram Role in Ramayana Deets Inside
रामायण - फोटो : सोशल मीडिया

रामायण के निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक न हों, इसके लिए सेट को चारों तरफ से कवर किया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह योजना निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा बनाई गई है। वह नहीं चाहते थे कि आधिकारिक घोषणा से पहले फिल्म की कोई भी झलक सामने आए। इसमें सेट पर नो-फोन पॉलिसी का विकल्प भी शामिल है। फिल्म की कोई झलक लीक होने से बचाने के लिए निगरानी कड़ी कर दी गई है

विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Chhabra Reveals Why Nitesh Tiwari Selected Ranbir Kapoor To Play Lord Ram Role in Ramayana Deets Inside
रामायण - रणबीर कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

फिल्म में पौराणिक दुनिया को जीवंत करने के लिए निर्देशक कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बजट के मामले में ये अब तक की सबसे बड़ी फिल्म बन सकती है। नितेश तिवारी की 'रामायण' में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाते हुए दिखेंगे। इसके अलावा अभिनेत्री लारा दत्ता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह फिल्म में कैकेयी का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
Mukesh Chhabra Reveals Why Nitesh Tiwari Selected Ranbir Kapoor To Play Lord Ram Role in Ramayana Deets Inside
रणबीर कपूर (रामायण) - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को शुरुआत से नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' का बेसब्री से इंतजार है। 'रामायण' की रिलीज को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। मगर, फिल्म की रिलीज को लेकर अफवाह है कि ये 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।   

War 2: आगे खिसका 'वॉर 2' का शूटिंग शेड्यूल, मौके का फायदा उठा परिवार के साथ छुट्टी मनाने निकले जूनियर एनटीआर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed