फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shaktimaan: मुकेश खन्ना ने दी सफाई, बोले- खुद को रणवीर से बेहतर साबित करने नहीं आया, असली शक्तिमान मैं ही हूं

Thu, 14 Nov 2024 08:02 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 14 Nov 2024 08:02 AM IST
सार

मुकेश खन्ना ने इस शो का टीजर जारी कर भी अपने प्रशंसकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, अभिनेता ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों की इस सोच का खंडन किया है कि वह शो के अगले शक्तिमान बनेंगे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

विज्ञापन
Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong
शक्तिमान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भारत के सुपरहीरो 'शक्तिमान' की भूमिका निभाने के लिए लोकप्रिय दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने भारतीय स्क्रीन पर इस किरदार की वापसी की घोषणा से प्रशंसकों को उत्साहित कर दिया है। मुकेश खन्ना ने इस शो का टीजर जारी कर भी अपने प्रशंसकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। हालांकि, अभिनेता ने अब अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लोगों की इस सोच का खंडन किया है कि वह शो के अगले शक्तिमान बनेंगे। आइए जानते हैं कि अभिनेता ने क्या कहा है।

Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong
शक्तिमान - फोटो : सोशल मीडिया

मुकेश खन्ना नहीं बनेंगे अगले शक्तिमान
शक्तिमान के प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुकेश खन्ना ने इस शो के अगले सीजन पर खुलकर बात की है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद फैंस को लग रहा है कि शो के अगले पार्ट में भी मुकेश खन्ना ही शक्तिमान बनेंगे। हालांकि, अब अभिनेता ने एक गाना जारी किया है और एक पोस्ट साझा कर इन बातों का खंडन किया है। अभिनेता ने पोस्ट साझा कर लिखा, "मैं इस गाने और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए लोगों की गलत धारणा का खंडन करने आया हूं, जो यह सोच रहे हैं कि मैं ही अगला शक्तिमान बनूंगा।"

Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong
शक्तिमान - फोटो : इंस्टाग्राम @iammukeshkhanna

शक्तिमान की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं अभिनेता
अभिनेता ने अपनी बात को समझाते हुए आगे लिखा, "मैं क्यों कहूं कि मैं अगला शक्तिमान बनूंगा। मैं पहले से ही शक्तिमान हूं। दूसरा शक्तिमान तभी होगा जब कोई शक्तिमान होगा। और मैं वो शक्तिमान हूं। मेरे बिना दूसरा शक्तिमान नहीं हो सकता। शक्तिमान के रूप में मुझे शक्तिमान की विरासत का निर्माण करना है।"
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mukesh Khanna (@iammukeshkhanna)


विज्ञापन
विज्ञापन
Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

नई पीढ़ी को देना चाहते हैं संदेश
मुकेश खन्ना ने आगे लिखा, "मैंने कभी भी यह साबित करने की कोशिश नहीं की है कि मैं मैं रणवीर सिंह या शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले किसी भी व्यक्ति से बेहतर हूं। मैं पुराने शक्तिमान के रूप में आज की जनरेशन को एक संदेश देने के लिए केवल इसलिए आया क्योंकि मुझे लगा कि पुराने शक्तिमान नए की तुलना में यह अच्छे से कर सकते हैं क्योंकि पुराने शक्तिमान के पास पिछले 27 वर्षों से पहले से ही तैयार दर्शक हैं।"

विज्ञापन
Mukesh Khanna says I had come to declare to the world that i will be the next Shaktimaan is Totally wrong
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

शक्तिमान की खोज है जारी
अभिनेता ने अपने नए गाने के बारे में बताते हुए कहा कि आज की जनरेशन पर बुराई काफी हावी हो गई है। इसलिए मैं यह गाना लेकर आया हूं, जिससे जो अंधेरा उन पर हावी हुआ है, उसे कम किया जा सके। तो आप लोग शांत रहिए क्योंकि नया शक्तिमान आए, लेकिन वह कौन होगा। मुझे भी नहीं पता। खोज अभी भी जारी है।

Childrens Day Special: डोरेमॉन से लेकर शिनचैन तक, किस देश के हैं ये कार्टून कैरेक्टर्स? आज भी करते हैं मनोरंजन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed