फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG: मुंबई सेंसर बोर्ड का खलबली मचाने वाला कारनामा, अभिनेताओं के चेहरे नेताओं जैसे दिखे तो रिजेक्ट कर दी फिल्म

Sat, 06 Jan 2024 12:41 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 06 Jan 2024 12:41 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Regional Office of Central Board of Film Certification aka Censor Board rejects hindi film deets inside
मुकेश मोदी - फोटो : अमर उजाला

बीते साल केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) का मुंबई क्षेत्रीय कार्यालय अपनी कारगुजारियों के चलते खूब सुर्खियों में रहा। साउथ की एक फिल्म के हिंदी डब संस्करण को प्रमाणित करने के लिए इस दफ्तर से जुड़े लोगों पर रिश्वत लेने के आरोप लगे। मामला सीबीआई तक पहुंचा और तत्कालीन सीईओ रविंद्र भाकर को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी। नए सीईओ ने आते ही कार्यालय में काम करने के तौर तरीकों में बदलाव की शुरुआत की है और उनके कार्यभार संभालने के बाद जिस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने प्रमाण पत्र देने से ही इंकार कर दिया है, वह फिल्म आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

Mumbai Regional Office of Central Board of Film Certification aka Censor Board rejects hindi film deets inside
पॉलिटिकल वॉर और मुकेश मोदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हिंदी फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ के निर्माता मुकेश मोदी बताते हैं, ‘इस फ़िल्म को हमने सेंसर के लिए 22 अगस्त को सबमिट किया था, उस समय इसका टाइटल था "2024 इलेक्शन वॉर"। लेकिन, इस टाइटल को उकसाने वाला कहा गया, जबकि इम्पा ने हमें यह टाइटल रजिस्टर्ड कर के दिया था। उसके बाद हमने फ़िल्म का नाम “पॉलिटिकल वॉर” रखा। जब फिल्म का प्रीव्यू रखा गया तो उसे बिना किसी शो कॉज नोटिस के रिवीजन कमेटी में भेज दिया गया। तीन महीने बाद रिवीजन कमेटी ने फिल्म देखी और 22 दिसम्बर को कमेटी ने फिल्म रिजेक्ट कर दी।’

Mumbai Regional Office of Central Board of Film Certification aka Censor Board rejects hindi film deets inside
रितुपर्णा सेनगुप्ता और मुकेश मोदी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश सेंसर बोर्ड से काफी नाराज हैं, उनका कहना है कि सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने की वजह से यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पा रही है। फिल्म को सेंसर करवाने के लिए वह पिछले तीन महीने से भारत में हैं मगर बिना किसी ठोस वजह के उनकी फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया गया। फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ में सीमा बिस्वास, रितुपर्णा सेनगुप्ता, मिलिंद गुणाजी, प्रशांत नारायण, अभय भार्गव, शिशिर शर्मा, अमन वर्मा, जितेन मुखी, पृथ्वी जुत्शी, देव शर्मा, अरुण बख्शी जैसे कलाकार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai Regional Office of Central Board of Film Certification aka Censor Board rejects hindi film deets inside
मुकेश मोदी और जितेन मुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘पॉलिटिकल वॉर’ के निर्माता मुकेश मोदी का कहना है कि फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न देने की जो वजह बताई गई, वह काफी हास्यास्पद है। मोदी के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने ये फिल्म इसके कलाकारों के चेहरा भारतीय राजनेताओं से मिलते जुलते होने के चलते खारिज कर दी है। मुंबई का सेंसर बोर्ड कार्यालय सिर्फ ईमेल के जरिये काम करता है। इसका कोई भी लैंडलाइन टेलीफोन नंबर काम नहीं करता है। अधिकारियों के सीयूजी नंबर भी विभाग ने सार्वजनिक नहीं किए हैं। इस फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट क्यों नहीं दिया गया, इस बाबत सेंसर बोर्ड का कोई प्रवक्ता उपलब्ध नहीं हुआ। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी की ईमेल आईडी पर भेजे गए मेल का अब तक जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
Mumbai Regional Office of Central Board of Film Certification aka Censor Board rejects hindi film deets inside
मुकेश मोदी, प्रशांत नारायण,रितुपर्णा सेनगुप्ता, जितेन मुखी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

मुकेश मोदी का कहना है कि सेंसर बोर्ड ‘एनिमल’ और ‘सलार’ जैसी हिंसा से भरपूर फिल्मों को सर्टिफिकेट दे रहे हैं, जिनमें महिलाओँ पर काफी अत्याचार दिखाया गया है, मगर वे एक अच्छे मैसेज वाली फिल्म को दर्शकों तक पहुंचने से रोक रहे हैं। फिल्म की पूरी कहानी काल्पनिक है लेकिन सेंसर वालों का कहना है कि किरदारों के लुक बड़े नेताओं से मिल रहे हैं। मोदी के मुताबिक ये फिल्म 16 फरवरी को विदेश में रिलीज की तैयारी में हैं।

Randeep Hooda: वीर सावरकर की मुक्ति शताब्दी यात्रा में शामिल हुए रणदीप हुड्डा, लोगों से की यह खास अपील

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed