फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Abhay Verma: अभय वर्मा की है इस दिवाली शाहरुख खान से मिलने की तमन्ना, कहा- मैं मन में आरती की थाल तैयार रखूंगा

Sat, 26 Oct 2024 08:53 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 26 Oct 2024 08:53 PM IST
सार

Abhay Verma want to meet SRK: मुंजा में अभिनय से सराहना बटोरने वाले अभिनेता अभय वर्मा ने हाल में ही शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जताई है। वह इस दिवाली किंग अभिनेता से मिलने की चाहत रखते हैं, जिसे लेकर उन्होंने बात की है। 

विज्ञापन
Munjya actor Abhay Verma said he has a wish to meet King actor Shah Rukh Khan this Diwali celebrations
अभय वर्मा-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभय वर्मा की पहचान एक प्रतिभाशाली अभिनेता की है। उनकी पिछली फिल्म 'मुंजा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उनकी आखिरी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है। अब वह अपनी आगामी फिल्म में शाहरुख खान के साथ नजर आने वाले हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड सुपरस्टार से मिलने को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। 

Munjya actor Abhay Verma said he has a wish to meet King actor Shah Rukh Khan this Diwali celebrations
अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @verma.abhay_
शाहरुख खान संग 'किंग' में दिखेंगे अभय वर्मा
शाहरुख खान की आगामी फिल्म 'किंग' एक बहुप्रतीक्षित फिल्म है, जिसमें उनकी बेटी सुहाना खान, अभय वर्मा, अभिषेक बच्चन आदि कलाकार नजर आने वाले हैं। कुछ महीने पहले ही ये साफ हुआ था कि फिल्म में अभय वर्मा भी काम कर रहे हैं। अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए अपने हालिया इंटरव्यू में अभिनेता ने दिवाली के दौरान शाहरुख खान से मिलने की इच्छा जताई है और दिवाली को लेकर अपनी योजनाएं भी साझा की हैं। 
Munjya actor Abhay Verma said he has a wish to meet King actor Shah Rukh Khan this Diwali celebrations
अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम@verma.abhay_
अभय वर्मा ने साझा किए दिवाली के प्लान
मुंजा अभिनेता अभय वर्मा ने दिवाली के आगामी त्यौहार के लिए अपनी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान उन्होंने खुलासा करते हुए बताया कि वह फिल्म इंडस्ट्री के अपने साथियों के साथ दिवाली का जश्न मनाएंगे। उन्होंन कहा कि इस उत्सव के दौरान उनके पास घूमने के लिए काफी रोमांचक जगहें हैं। इसमें जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि अगर वह शाहरुख से मिलते हैं, तो ये उनकी सबसे अच्छी दिवाली होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Munjya actor Abhay Verma said he has a wish to meet King actor Shah Rukh Khan this Diwali celebrations
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
शाहरुख की आरती उतारेंगे अभय
अभय ने बॉलीवुड सुपरस्टार से मिलने के एहसास की तुलना अपने अंदर फूट रहे पटाखों से की। इस दौरान शाहरुख से मिलने को लेकर उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह उस पल के लिए अपने मन में आरती का थाल सजा कर रखेंगे। अभिनेता ने कहा, “मैं अपने मन में आरती का थाल तैयार रखूंगा। आंखों से आरती उतारूंगा ।"
Manoj Bajpayee: अनुराग कश्यप या राम गोपाल वर्मा, किससे मिलने के बाद मासूम नहीं रहे मनोज बाजपेयी?
 
विज्ञापन
Munjya actor Abhay Verma said he has a wish to meet King actor Shah Rukh Khan this Diwali celebrations
अभय वर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
'फैमिली मैन' में छोटी भूमिका से मिली पहचान 
बता दें कि अभय वर्मा को 'मुंजा' में उनके प्रदर्शन के लिए बहुत सराहना मिली है। इस वजह से उनके पास काफी अच्छे प्रस्ताव भी आए हैं। इस क्रम में उन्हें शाहरुख खान और सुहाना खान के साथ किंग में एक महत्वपूर्ण भूमिका मिली है। अभिनेता इस फिल्म के लिए काफी उत्साहित भी हैं। बता दें कि अभय ने 'फैमिली मैन' में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी, जिसमें उन्हें काफी सराहा गया था। 
Parineeti-Raghav: शंकराचार्य के घर आगमन से धन्य हुए परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा, झोली फैला लिया प्रसाद
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed