{"_id":"65e6d9aa93b779bfba0b1a3e","slug":"murder-mubarak-trailer-out-pankaj-tripathi-sara-ali-khan-vijay-varma-karisma-kapoor-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Murder Mubarak Trailer: जारी हुआ 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर, मर्डर की मिस्ट्री में नजर आया कॉमेडी का तड़का","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Murder Mubarak Trailer: जारी हुआ 'मर्डर मुबारक' का ट्रेलर, मर्डर की मिस्ट्री में नजर आया कॉमेडी का तड़का
मर्डर मुबारक का ट्रेलर जारी हो गया है। सारा अली खान, करिश्मा कपूर, डिंपल कपाड़िया, विजय वर्मा और करिश्मा कपूर अभिनीत इस फिल्म का ट्रेलर धमाकेदार है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म में कॉमेडी का भी जबर्दस्त तड़का लगा है।
ट्रेलर की शुरुआत दिल्ली एक के क्लब से होती है, जहां अमीर लोग पार्टी करते हैं। इस दौरान एक मर्डर हो जाता है। इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है एसीपी भवानी सिंह यानि अभिनेता पंकज त्रिपाठी को। भवानी सिंह अपने अंदाज में सभी से पूछताछ करते हैं और इस मर्डर मिस्ट्री की गुत्थी सुलझाने की कोशिशों में जुटते हैं। कहने को ये मर्डर मिस्ट्री है, जिसमें सस्पेंस और थ्रिल दोनों हैं। मगर, साथ ही इसमें कॉमेडी का डोज भी भरपूर दिया गया है।
3 of 5
मर्डर मुबारक
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में सारा अली खान, डिंपल कपाड़िया, करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, संजय कपूर और पंकज त्रिपाठी जैसे शानदार सितारों का संगम है। इनके अलावा टिस्का चोपड़ा भी फिल्म का हिस्सा हैं। पंकज त्रिपाठी पुलिस ऑफिस के किरदार में खूब जंच रहे हैं। 'मर्डर मुबारक' का निर्देशन होमी अदजानिया ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मर्डर मुबारक
- फोटो : सोशल मीडिया
कहने को फिल्म में हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए दिखाया जा रहा है। मगर, इसमें दर्शकों को हंसने का भी खूब मौका मिलने वाला है। डिंपल कपाड़िया से लेकर सारा अली खान और करिश्मा कपूर सभी का शानदार अंदाज नजर आ रहा है। वहीं, एसीपी बने पंकज त्रिपाठी भी मर्डर केस की छानबीन अपने अंदाज में करते हैं और इस बात पर हैरान भी होते हैं कि जिस क्लब में मर्डर हुआ है, वहां लग ही नहीं रहा कि मर्डर हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
मर्डर मुबारक
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म 15 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। 'मर्डर मुबारक' अनुजा चौहान की किताब 'क्लब यू टू डेथ' पर आधारित है। 'मर्डर मुबारक' से करिश्मा कपूर लंबे वक्त बाद कमबैक कर रही हैं। वहीं, सारा अली खान इसमें साउथ दिल्ली की लड़की के रोल में नजर आएंगी। सारा के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी झोली में फिल्म 'ए वतन मेरे वतन' भी है, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।