Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Udit Narayan tells about his experience at pre wedding festivities of Anant and Radhika Pre wedding
{"_id":"65e6d35d1fadbe5003038994","slug":"udit-narayan-tells-about-his-experience-at-pre-wedding-festivities-of-anant-and-radhika-pre-wedding-2024-03-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Udit Narayan: 'इतने बड़े लोग थे तो माहौल तो अच्छा होगा ही', अंबानी के फंक्शन पर उदित नारायण ने दी प्रतिक्रिया","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Udit Narayan: 'इतने बड़े लोग थे तो माहौल तो अच्छा होगा ही', अंबानी के फंक्शन पर उदित नारायण ने दी प्रतिक्रिया
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग सेरेमनी गुजरात के जामनगर में भव्य तरीके से संपन्न हुआ। रिहाना समेत कई बॉलीवुड सिंगर्स ने अपनी आवाज से समारोह में चार-चांद लगा दिया था। अब हाल ही में, उदित नारायण ने प्री-वेडिंग फंक्शन को अटेंड करने का अपना अनुभव साझा किया इसके साथ समारोह में मेहमानों के खातिरदारी की खूब सराहना भी की।
2 of 5
सिंगर उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
उदित ने कहा, 'मुझे पहली बार देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी जी के बेटे की प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करने का मौका मिला। मैंने रविवार को प्रदर्शन किया। यह 20 मिनट का प्रदर्शन था। प्रीतम चक्रवर्ती जी ने हम संगीतकारों के साथ कोऑर्डिनेट किया था। मेरे अलावा और भी कई लोग थे। यह काफी बेहतरीन अनुभव था।'
3 of 5
उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
उदित ने साझा किया कि इस अवसर के लिए उन्होंने अपने पांच सबसे लोकप्रिय गानों का एक सेट तैयार किया था। इन गानों में “पहला नशा, मैं यहां हूं, उड़ जा काले कावां, चांद छुपा बादल में और जादू तेरी नजर की दो-तीन लाइनें शामिल थीं। शाहरुख खान ने पत्नी गौरी खान के साथ डांस किया। सब गाने का खूब लुत्फ उठा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
उदित ने आगे कहा, “शनिवार को सुबह-सुबह मेरी चार्टर फ्लाइट थी, इसलिए मैं एक रात पहले सो नहीं सका। जामनगर पहुंचने के बाद मैंने थोड़ा आराम किया। एक छोटी सी रिहर्सल की। शाहरुख खान से लेकर बिल गेट्स तक इस समारोह में शामिल थे। तीन दिनों तक चलने वाला उत्सव भव्यता से भरा हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। इतने बड़े लोग थे, तो माहौल तो अच्छा होगा ही। मुझे भी मौका मिला है। अनंत अंबानी जी हमसे बहुत प्यार करते हैं।”
विज्ञापन
5 of 5
उदित नारायण
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट इस साल 2 जुलाई को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिवसीय प्री वेडिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक मार्च से शुरू हुए इस कार्यक्रम का तीन मार्च को समापन हो गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।