फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maidaan New Poster: अजय देवगन ने साझा किया 'मैदान' का नया पोस्टर, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Tue, 05 Mar 2024 01:37 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 05 Mar 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
Maidaan New Poster: Ajay Devgn shared a fresh poster of film and reveals the trailer release date
मैदान - फोटो : इंस्टाग्राम

अजय देवगन इन दिनों फिल्म 'शैतान' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के अलावा उनकी झोली में एक और चर्चित फिल्म 'मैदान' है। अभिनेता ने 'मैदान' का नया पोस्टर आज फैंस के साथ साझा किया है। इसके अलावा फिल्म की ट्रेलर रिलीज डेट से भी पर्दा उठाया है। इस फिल्म का ट्रेलर 7 मार्च को दस्तक देगा।

Maidaan New Poster: Ajay Devgn shared a fresh poster of film and reveals the trailer release date
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अजय देवगन ने फिल्म का नया पोस्टर साझा कर लिखा है, 'एक व्यक्ति, एक टीम, एक राष्ट्र और उस अटूट विश्वास की असाधारण कहानी का गवाह बनें, जिसने फुटबॉल के इतिहास पर एक अमिट छाप छोड़ी'! 'मैदान' के नए पोस्टर ने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। 

Maidaan New Poster: Ajay Devgn shared a fresh poster of film and reveals the trailer release date
मैदान फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया

अमित शर्मा के निर्देशन में बनी 'मैदान' वर्ष 1952 और 1962 के बीच भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम युग पर आधारित है। बोनी कपूर और जी स्टूडियोज के जरिए निर्मित 'मैदान' में अजय देवगन तत्कालीन भारतीय फुटबॉल टीम के कोच रहे सैय्यद अब्दुल रहीम की भूमिका में नजर आने वाले हैं। 'मैदान' में अजय देवगन के अलावा प्रियामणि और गजराज राव जैसे सितारे भी मुख्य भूमिका में हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)

विज्ञापन
विज्ञापन
Maidaan New Poster: Ajay Devgn shared a fresh poster of film and reveals the trailer release date
फिल्म मैदान - फोटो : social media

अजय देवगन की 'मैदान' लंबे वक्त से रिलीज के लिए अटकी हुई है। इस फिल्म का एलान 2018 में किया गया था। 2019 में इसकी रिलीज की उम्मीद थी। कई बार इसकी रिलीज डेट सामने आई और हर बार टल गई। करीब चार साल के इंतजार के बाद इस साल ईद पर यह फिल्म दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Maidaan New Poster: Ajay Devgn shared a fresh poster of film and reveals the trailer release date
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज देवगन की फिल्म 'शैतान' भी रिलीज की कतार में है। शैतानी शक्तियों पर आधारित यह फिल्म 8 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इसमें अजय देवगन के साथ आर.माधवन अहम भूमिका में हैं। माधवन फिल्म में नेगेटिव किरदार निभाते दिखेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed