फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vishal Bhardwaj: 'एनिमल-पठान के आगे 12वीं फेल उम्मीद की एक किरण है', विशाल ने की विक्रांत के फिल्म की तारीफ

Tue, 05 Mar 2024 12:43 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 05 Mar 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj described the success of Vikrant Massey 12th Fail like a silver lining for independent films
विशाल भारद्वाज और विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। वर्ष 2023 में आई फिल्म '12वीं फेल' ने विक्रांत मैसी के करियर को एक नया मोड़ दिया है। '12वीं फेल' ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर जबर्दस्त कमाई की, बल्कि दर्शकों के साथ फैंस से भी इसे प्यार और सराहना मिली। वहीं, ओटीटी पर भी धमाल मचा रही है। अब हाल ही में, विशाल भारद्वाज ने विक्रांत मैसी की फिल्म की जमकर तारीफ की है और उनके किरदार की सराहना की है।

Vishal Bhardwaj described the success of Vikrant Massey 12th Fail like a silver lining for independent films
विशाल भारद्वाज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

 विशाल ने यह भी कहा कि स्वतंत्र सिनेमा ने प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माता अब यह खोज रहे हैं कि क्या एनिमल, जवान,पठान या साउथ इंडियन एक्शन जैसी फिल्म चलेगी या कंटेंट पर आधारित साधारण फिल्में। अब सिनेमाघरों में दर्शक किस तरह की फिल्में देखना पसंद करेंगे। यह पता लगा पाना बहुत ही ज्यादा मुश्किल है।

Vishal Bhardwaj described the success of Vikrant Massey 12th Fail like a silver lining for independent films
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

विशाल ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2024 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, "स्वतंत्र सिनेमा ने बहुत प्रगति की है। यह आगे बढ़ा है। इसके लिए कौन जिम्मेदार है, हम सभी तलाश रहे हैं। एक समय था जब हैदर, मकबूल, ओमकारा के लिए पैसे नहीं मिलते थे, लेकिन देव डी और ओए लकी लकी ओय जैसी फिल्मों के लिए आसानी से पैसे मिल जाते थे। अब इस तरह की फिल्मों के लिए पैसे जुटाना बहुत मुश्किल है क्योंकि हर कोई डरा हुआ है, हर कोई 'सिनेमाघरों में क्या चलेगा' की खोज कर रहा है।''

विज्ञापन
विज्ञापन
Vishal Bhardwaj described the success of Vikrant Massey 12th Fail like a silver lining for independent films
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

12वीं फेल के बारे में बात करते हुए विशाल ने कहा, '12वीं फेल की सफलता उम्मीद की एक किरण बन कर आई है। इसमें कोई स्टार नहीं है, कोई एक्शन नहीं है, बैकग्राउंड स्कोर भी खूबसूरत है। मुझे ऐसा लगता है कि यह विधु विनोद चोपड़ा द्वारा किया गया शुद्ध फिल्म निर्माण है।" यह उनकी सर्वश्रेष्ठ फिल्म है।'

विज्ञापन
Vishal Bhardwaj described the success of Vikrant Massey 12th Fail like a silver lining for independent films
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विशाल ने आगे कहा, 'फिल्म को जिस तरह की सफलता और प्यार मिला, यह उम्मीद की किरण दिखती है कि दर्शक हर तरह की फिल्म देखने के लिए मौजूद हैं और उनके लिए ऐसी फिल्में और भी बनानी चाहिए। इसलिए हम सभी तलाश कर रहे हैं कि क्या एनिमल, जवान या पठान जैसी फिल्म चलेगी  या दक्षिण भारतीय एक्शन फिल्म।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed