Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Nagarjuna shared pictures with Chiranjeevi Megastar will be awarded the prestigious ANR National Award
{"_id":"671b63e80acf71c3290024a2","slug":"nagarjuna-shared-pictures-with-chiranjeevi-megastar-will-be-awarded-the-prestigious-anr-national-award-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Nagarjuna: नागार्जुन ने साझा की चिरंजीवी संग तस्वीरें, एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले हैं अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Nagarjuna: नागार्जुन ने साझा की चिरंजीवी संग तस्वीरें, एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किए जाने वाले हैं अभिनेता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:55 PM IST
सार
Chiranjeevi ANR National Award 28: अक्तूबर को चिरंजीवी को प्रतिष्ठित एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किया जाने वाला है। इसे लेकर अभिनेता नागार्जुन ने चिरंजीवी संग प्यारी तस्वीरें साझा की हैं, जिस पर फैंस काफी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
नागार्जुन- चिरंजीवी
- फोटो : एक्स @@iamnagarjuna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिग्गज अभिनेता अक्किनेनी नागेश्वर राव की 100वीं जयंती पर साउथ के लोकप्रिय अभिनेता चिरंजीवी को सम्मानित किया जाने वाला है। दिवंगत अभिनेता की जयंती पर उन्हें सम्मान देते हुए उनके बेटे और और प्रसिद्ध अभिनेता अक्किनेनी नागार्जुन ने एक महत्वपूर्ण सम्मान की घोषणा की है। उन्होंने घोषणा किया है कि चिरंजीवी को प्रतिष्ठित एएनआर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
28 अक्तूबर को आयोजित होगा समारोह
चिरंजीवी के सम्मान में ये भव्य समारोह 28 अक्टूबर, 2024 को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में आयोजित किया जाएगा। अभिनेता नागार्जुन ने व्यक्तिगत रूप से अपने प्रिय मित्र चिरंजीवी को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है। अभिनेता द्वारा चिरंजीवी के साथ मुलाकात की तस्वीरों को फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
3 of 5
नागार्जुन
- फोटो : सोशल मीडिया
फैंस को पसंद आ रही है नागार्जुन-चिरंजीवी की तस्वीर
इन तस्वीरों में दोनों कलाकारों की मुस्कान फैंस को काफी आकर्षित कर रही है। इसके साथ ही इन तस्वीरों से दोनों कलाकारों के बीच के आपसी मधुर संबंध का भी पता चलता है, जो दोनों ने एक दूसरे संग दशकों से साझा किया है। फैंस ने इन तस्वीरों पर काफी प्यार लुटाते हुए तरह-तरह की प्रतिक्रियांए साझा की हैं।
Bandaa Singh Chaudhary Review: बसंती और वीरू की रामगढ़ स्टेशन से आगे की कहानी, मजाक नहीं फिल्म ही ऐसी है
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम-@amitabhbachchan
अमिताभ बच्चन भी होंगे समारोह का हिस्सा
28 अक्तूबर को होने वाले इस सम्मान समारोह का हिस्सा बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी होने वाले हैं। वह इस स्मारकीय पुरस्कार को देने के लिए हैदराबाद पहुंचेंगे। इन सभी शानदार हस्तियों के एक साथ आने से यह कार्यक्रम काफी विशाल हो जाएगा। ये समारोह विरासत और कलात्मकता का एक शानदार उत्सव होने वाला है , जो फैंस के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
Do Patti: 'एक्टिंग काम है, इसे पूरी जिंदगी नहीं बनानी चाहिए', काजोल ने सिनेमा और फिल्मों को लेकर कही ये बात
विज्ञापन
5 of 5
चिरंजीवी
- फोटो : एक्स @@UV_Creations
'विश्वंभर' में नजर आने वाले हैं चिरंजीवी
बात करें चिरंजीवी के वर्क फ्रंट की, तो वह जल्द ही अपनी आगामी फिल्म 'विश्वंभर' में नजर आने वाले हैं। वशिष्ठ मल्लिदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कई उल्लेखनीय कलाकार नजर आने वाले हैं। फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
डेढ़ साल बाद ओटीटी पर रिलीज हुई कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।