Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Naseer turned dialect mentor of Mahesh Babu for his upcoming movie SSMB29 directed by RRR fame SS Rajamouli
{"_id":"668cd7c9e0a138266e09c940","slug":"naseer-turned-dialect-mentor-of-mahesh-babu-for-his-upcoming-movie-ssmb29-directed-by-rrr-fame-ss-rajamouli-2024-07-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"SSMB29: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'एसएसएमबी29' के लिए कोच बने ये अभिनेता, 'बाहुबली' में भी आ चुके हैं नजर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
SSMB29: राजामौली और महेश बाबू की फिल्म 'एसएसएमबी29' के लिए कोच बने ये अभिनेता, 'बाहुबली' में भी आ चुके हैं नजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Tue, 09 Jul 2024 11:56 AM IST
सार
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मकारों में से एक हैं। वह इस वक्त के एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके नाम से ही दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
राजामौली और महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम @urstrulymahesh और @ssrajamouli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
एस. एस. राजामौली भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े फिल्मकारों में से एक हैं। वह इस वक्त के एक ऐसे निर्देशक हैं, जिनके नाम से ही दर्शक सिनेमाघरों में खींचे चले आते हैं। उन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी पहचान एक ब्लॉबस्टर फिल्म निर्देशक के रूप में पुख्ता कर ली है। बाहुबली के दोनों भाग और आरआरआर की वैश्विक सफलता ने उन्हें भारतीय निर्देशकों की अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है। इस वक्त वह अपनी आगामी फिल्म को लेकर व्यस्त चल रहे है, जिसमें वह सुपरस्टार महेश बाबू के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म को फिलहाल अस्थायी नाम 'एसएसएमबी 29' दिया गया है। इस फिल्म को लेकर लगातार नई जानकारियां सामने आ रही हैं।
2 of 4
एस एस राजामौली- महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
यह पहला मौका है, जब महेश बाबू और राजामौली के साथ किसी फिल्म के लिए एक साथ जुड़ रहे हैं। हाल-फिलहाल कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा भी किया जा रहा है कि अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर राजामौली फिल्म से जुड़ा कोई वीडियो जारी कर सकते हैं। गौरतलब है कि आगामी नौ अगस्त को महेश बाबू का जन्मदिन है। इन दावों के बाद से ही फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। इसके अलावा फिल्म से जुड़ा एक और अपडेट सामने आया है, जिससे फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।
तलाक के बाद बढ़ी चारू-राजीव की नजदीकियां, हुआ पैचअप?
3 of 4
एस एस राजामौली- महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण भारतीय सिनेमा के मशहूर कलाकार नसीर भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ गए हैं। वह अभिनेता को संवाद बोलने के सही भाव को पकड़ने में मदद कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि वर्तमान में अभिनेता के संवाद अदायगी को निखारने के लिए गहन कार्यशालाएं चल रही है, जिनसे पर्दे पर उनकी आवाज उन संवादों में जान डाल सके और दर्शकों को भी उनसे जुड़ाव महसूस हो सके। नसीर के इस प्रोजेक्ट से जुड़ने के बाद से फैंस इस फिल्म को लेकर और भी अधिक बेताब हो गए हैं। बताते चलें कि फिल्म का निर्माण दुर्गा आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। इस फिल्म की शूटिंग भी ज्ल्द शुरू किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।
अरमान पर भड़कीं बेबिका, विशाल के लिए कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
महेश बाबू
- फोटो : इंस्टाग्राम
वर्क फ्रंट की बात करें तो महेश बाबू को आखिरी बार बड़े पर्दे पर फिल्म 'गुंटूर कारम' में नजर आए थे। फिल्म में उनके अलावा श्रीलीला, राम्या और जगपति बाबू जैसे सितारे भी शामिल थे। साल 2024 के जनवरी महीने में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। 41.3 करोड़ रुपये की ओपनिंग के बावजूद फिल्म ने टिकट खिड़की पर कुल 126.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Brinda: तृषा कृष्णन की आगामी वेब सीरीज 'बृंदा' पर आई बड़ी जानकारी, इस दिन से होगा शो का प्रीमियर
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।