फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Brother’s Day: भाई-बहन के रिश्ते पर बनी ये 5 इमोशनल फिल्में, जो परिवार को लाएंगी करीब

Fri, 23 May 2025 07:07 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 23 May 2025 07:07 PM IST
सार

Bollywood Movies on Brother-Sister Relationship: बॉलीवुड में कई फिल्में ऐसी रहीं जिनमें भाइयों के आपसी प्यार ने दर्शकों को भावुक कर दिया। किसी फिल्म में बहन अपने भाई के लिए कुछ भी कर गुजरने के जज्बे को ऑडियंस तक लेकर आई। नेशनल ब्रदर्स डे के मौके पर चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में।

विज्ञापन
National Brothers Day 2025 Bollywood Movies Based on Bond of Siblings Sarbjit Karan Arjun Hum Saath-Saath Hain
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : IMDb

बॉलीवुड में जहां रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्मों की लाइन लगी हुई है, वहीं कुछ फिल्में ऐसी भी हैं जो दिल को छू जाने वाले रिश्तों पर बेस्ड होती हैं। चाहे वो भाई-बहन का रिश्ता हो या फिर भाई-भाई के बीच का बॉन्ड हो। इस रिश्ते में नोकझोंक, प्यार, तकरार और गहरा अपनापन सब कुछ समाया होता है। नेशनल ब्रदर्स डे के मौके पर आपको बताते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो सिब्लिंग्स के प्यारे रिश्ते को दर्शाती हैं।

 

National Brothers Day 2025 Bollywood Movies Based on Bond of Siblings Sarbjit Karan Arjun Hum Saath-Saath Hain
हम साथ-साथ हैं - फोटो : IMBd

हम साथ साथ हैं

राजश्री प्रोडक्शंस की पारिवारिक फिल्मों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सूरज बड़जात्या की इस फिल्म ने रिश्तों की अहमियत को बखूबी पेश किया है। इसमें भाइयों के बीच आपसी समझ, सामंजस्य और त्याग को दिखाया गया है। खास बात यह है कि फिल्म में सभी किरदार एक दूसरे से भावनात्मक रूप से इतने जुड़े हुए हैं कि दर्शक खुद को उनके साथ जोड़ लेते हैं। सलमान खान, सैफ अली खान, मोहनीश बहल और एक्ट्रेस नीलम की परफॉर्मेंस ने इस फिल्म को यादगार बना दिया।

National Brothers Day 2025 Bollywood Movies Based on Bond of Siblings Sarbjit Karan Arjun Hum Saath-Saath Hain
माय ब्रदर निखिल - फोटो : IMBd

माय ब्रदर निखिल
इस फिल्म में एक्ट्रेस जूही चावला एक ऐसी बहन के किरदार में नजर आती हैं जो अपने भाई के एचआईवी पॉजिटिव होने के बाद भी उसका मजबूती से साथ देती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
National Brothers Day 2025 Bollywood Movies Based on Bond of Siblings Sarbjit Karan Arjun Hum Saath-Saath Hain
सरबजीत - फोटो : IMBd

सरबजीत
इस फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है और इसमें एक बहन के संघर्ष को दिखाया गया है जो अपने भाई को पाकिस्तान की जेल से छुड़ाने के लिए हर मुमकिन कोशिश करती है। ऐश्वर्या राय बच्चन ने दलबीर कौर का किरदार निभाया है, जो अपने भाई सरबजीत जिसका किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है, उसकी रिहाई के लिए सालों तक लड़ती है। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते की गहराई और अडिग प्रेम को बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारती है।

विज्ञापन
National Brothers Day 2025 Bollywood Movies Based on Bond of Siblings Sarbjit Karan Arjun Hum Saath-Saath Hain
इकबाल - फोटो : IMDb

इकबाल
श्रेयस तलपड़े और श्वेता बसु प्रसाद स्टारर इस फिल्म में एक अलग तरह का भाई-बहन का रिश्ता दिखाया गया है। इकबाल, जो बोल और सुन नहीं सकता, वो क्रिकेटर बनना चाहता है और उसकी बहन उसकी सबसे बड़ी सपोर्टर बनती है। वह ना सिर्फ उसका मार्गदर्शन करती है, बल्कि उसकी आवाज भी बनती है। यह फिल्म प्रेरणा देती है कि कैसे एक बहन अपने भाई का सपना पूरा करने के लिए हर हद पार कर सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed