फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Navjot Singh Sidhu: नवजोत सिंह सिद्धू ने किया कपिल शर्मा शो छोड़ने की वजह का खुलासा, फिर से जुड़ने की जताई इच्छा

Fri, 15 Nov 2024 11:50 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 15 Nov 2024 11:50 AM IST
सार

नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार 'कपिल शर्मा शो' से अपने अचानक बाहर निकलने के बारे में खुलकर बात की है। साथ ही इसकी वजह का भी खुलासा किया। 

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu reveals reason quitting Kapil Sharma Show wants to join again old team archana puran singh
नवजोत सिद्धू-कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

एक समय था, जब नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी 'द कपिल शर्मा शो' के किसी भी एपिसोड में चार चांद लगा देती थी, लेकिन 2016 में उन्होंने शो छोड़ दिया, जिससे कई प्रशंसक निराश हो गए। हाल ही में अभिनेता कपिल शर्मा के नेटफ्लिक्स शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में अपनी पत्नी के साथ शामिल हुए थे। सिद्धू के जाने के बाद से पांच साल से अब तक अर्चना पूरन सिंह शो की कमान संभाले हुए हैं। अब सिद्धू ने आखिरकार शो से अपने अचानक बाहर निकलने के बारे में खुलकर बात की है। फुलवा हमले के तुरंत बाद सिद्धू ने अपने एक्स अकाउंट पर टिप्पणी की थी और अब अपने शो छोड़ने के बारे में चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि इसके पीछे राजनीतिक कारण थे।

Navjot Singh Sidhu reveals reason quitting Kapil Sharma Show wants to join again old team archana puran singh
नवजोत सिद्धू - फोटो : X @StarSportsIndia

सिद्धू ने ताजा की शो की यादें
सिद्धू ने एक अन्य शो में बात हुए 'द कपिल शर्मा शो' से जुड़ी अपनी यादें ताजा कीं। उन्होंने कहा, 'द कपिल शर्मा शो भगवान का बनाया हुआ गुलदस्ता था। इसका श्रेय कोई नहीं ले सकता। इसमें अलग-अलग खुशबू थी। जब कपिल मेरे पास आए, उन दिनों मैं 'बिग बॉस' से बाहर आया ही था, इसलिए हमने चर्चा की और सब कुछ ठीक हो गया। सभी को उस शो का हिस्सा बनने के लिए चुना गया।

Navjot Singh Sidhu reveals reason quitting Kapil Sharma Show wants to join again old team archana puran singh
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम: @navjotsinghsidhu

सिद्धू ने क्यों छोड़ा शो
उन्होंने लोकप्रिय शो छोड़ने की वजह बताते हुए कहा, 'कुछ राजनीतिक कारण थे, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहता। कुछ और कारण थे और गुलदस्ता टूट गया। मेरी इच्छा है कि गुलदस्ता फिर से उसी तरह से जुड़ जाए, जैसा वह था। मैं सबसे पहले इसे शुरू करूंगा। उनका शो अभी भी बहुत अच्छा चल रहा है। कपिल एक जीनियस हैं।' उस समय कपिल की टीम का हिस्सा रहे कई कलाकार, जैसे उपासना सिंह, अली असगर और सुमोना चक्रवर्ती, एक के बाद एक शो छोड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu reveals reason quitting Kapil Sharma Show wants to join again old team archana puran singh
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

कपिल का बुरा दौर
उन्होंने आगे बताया कि कैसे उन्होंने हमेशा कपिल की प्रतिभा पर भरोसा किया, यहां तक कि उनके बुरे समय में भी। उन्होंने कहा, 'जब कपिल की तबीयत ठीक नहीं थी तो वह घबराया हुआ था, वह मुश्किल दौर से गुजर रहा था। लोगों ने मुझसे कहा कि वह टूट हो गया है। मैंने कहा कि कपिल जीनियस है, आपके पास कपिल के जैसा प्रतिभाशाली इंसान नहीं होगा।

विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu reveals reason quitting Kapil Sharma Show wants to join again old team archana puran singh
द कपिल शर्मा शो - फोटो : इंस्टाग्राम

पुराने लोगों से मिलने की इच्छा
इसके बाद वे पुरानी यादों में खो गए। पुराने दिनों को याद करते हुए और मूल गिरोह के साथ फिर से जुड़ने की इच्छा व्यक्त करते हुए कहा, 'दादी (अली असगर) और सभी लोग थे। मैं चाहता हूं कि सभी एक साथ मिलें... सभी लोग तितर-बितर हो गए। अब गुत्थी (सुनील ग्रोवर) वापस आ गया है। वह मुझसे गोवा में मिला था। वह अद्भुत है। वह 10-15 मिनट के लिए आता है और सभी का मनोरंजन करता है। वह एक और प्रतिभाशाली व्यक्ति है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed