फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nawazuddin Siddiqui: ‘हनुमान’ के आगे फीका पड़ा नवाज का तेलुगु डेब्यू, इसलिए नहीं मिल रहे ‘सैंधव’ को स्क्रीन्स

Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
दीक्षा पाठक अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 13 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Telugu debut Film Saindhav is not getting screens in comparison to Teja Sajja Hanuman
हनुमान, नवाजुद्दीन सिद्दीकी {सैंधव} - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साउथ सिनेमा सुपरस्टार वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म 'सैंधव' शनिवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से इस फिल्म का ट्रेलर लांच हुआ, फिल्म के प्रति दर्शकों में काफी उत्सुकता देखने को मिली है। इसकी एक बड़ी वजह फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी की मौजूदगी है। नवाज की ये पहली तेलुगु फिल्म है और वह फिल्म में विलेन की भूमिका निभा रहे हैं। लेकिन, इसके एक दिन पहले रिलीज हुई अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' को मिले जबरदस्त रेस्पॉन्स के चलते इस फिल्म को मुंबई मे सिनेमाघर मिलना मुश्किल हो गया है।

Nawazuddin Siddiqui Telugu debut Film Saindhav is not getting screens in comparison to Teja Sajja Hanuman
हनुमान, सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' मुंबई और आस पास के उपनगरों में 40 स्क्रीन्स पर चल रही है। इस फिल्म की लोकप्रियता देखते हुए मुंबई में रविवार से सात स्क्रीन और बढ़ा दिए गए हैं।  वहीं, वेंकटेश दग्गुबाती और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'सैंधव' को सिर्फ दो स्क्रीन पर एक-एक शो मिले हैं। मुंबई में इस फिल्म को मरीन लाइंस के मेट्रो आईनॉक्स थियेटर में शाम 6.45 बजे का शो और वाशी के रघुलीला मॉल आईनॉक्स थियेटर में शाम 7.20 बजे का शो मिला है। 

Nawazuddin Siddiqui Telugu debut Film Saindhav is not getting screens in comparison to Teja Sajja Hanuman
गुंटूर कारम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

हालांकि तमाम मशक्कत के बाद रविवार से फिल्म 'सैंधव' को मुंबई में नौ स्क्रीन मिल रहे हैं। फिर भी, तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' के मुकाबले यह आंकड़ा बहुत कम है। इतना ही नहीं, फिल्म 'हनुमान' की वजह से तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म 'गुंटूर कारम' पर काफी फर्क पड़ा है। यह फिल्म मुंबई में सिर्फ छह सिनेमाघरों में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Telugu debut Film Saindhav is not getting screens in comparison to Teja Sajja Hanuman
सैंधव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अभिनेता वेंकटेश दग्गुबाती की फिल्म 'सैंधव' का बजट 80 करोड़ रूपये बताया जा रहा है। वहीं, फिल्म 'हनुमान' का बजट 25 करोड़ रूपये है। फिल्म 'सैंधव' के मुकाबले कम बजट में बनी इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'सैंधव' में वेंकटेश के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी, बेबी सारा, आर्य, श्रद्धा श्रीनाथ, रूहानी शर्मा, एंड्रिया जेरेमिया, जिशु सेन गुप्ता और मुकेश ऋषि भी मुख्य भूमिकाएं हैं।

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui Telugu debut Film Saindhav is not getting screens in comparison to Teja Sajja Hanuman
ना सामी रंगा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रविवार यानी 14 जनवरी साउथ सिनेमा की एक और फिल्म रिलीज हो रही है। सुपरस्टार नागार्जुन की इस तेलुगू फिल्म 'ना सामी रंगा' को मुंबई के 15 स्क्रीन्स में सिर्फ एक-एक शो मिला है। अभिनेता नागार्जुन की यह पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म है। विजय बिन्नी के निर्देशन में बनी यह फिल्म साल 2019 में रिलीज मलयालम फिल्म 'पोरिंजू मरियम जोस' की आधिकारिक रीमेक है। इस फिल्म में नागार्जुन के अलावा अल्लारी नरेश, राज तरुण, आशिका रंगनाथ और शबीर कल्लाराक्कल  की मुख्य भूमिकाएं हैं। 

Prabha Atre: शास्त्रीय गायिका प्रभा अत्रे के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed