फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Neena Gupta: जब नीना गुप्ता को चाची ने आधी रात में घर से किया था बाहर, एक्ट्रेस ने बताई मुश्किल वक्त की कहानी

Thu, 05 Jun 2025 05:11 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Jun 2025 05:11 PM IST
सार

Neena Gupta Homeless: नीना गुप्ता ने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर के बारे में बताया है। एक बार उन्हें घर न होने की वहज से बहुत मुश्किल का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Neena Gupta remeber tough time she was thrown out of her aunt home
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों सुर्खियों में हैं। वह जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। नीना गुप्ता आज एक कामयाब अभिनेत्री हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा था जब उनके पास रहने के लिए घर नहीं था। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

Neena Gupta remeber tough time she was thrown out of her aunt home
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

करियर बनाने के लिए नीना मुंबई गईं
नीना गुप्ता ने हाउसिंग डॉट कॉम यूट्यूब चैनल से बातचीत में अपनी जिंदगी के सबसे ज्यादा दर्द भरे लम्हों को याद किया है। उन्होंने बताया कि जब उनकी बेटी मशाबा गुप्ता हुई, तो उनकी चाची ने उन्हें आधी रात को घर से निकाल दिया था। 
नीना गुप्ता एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए साल 1980 में दिल्ली से मुंबई गईं। नीना गुप्ता ने एक बार अपना घर बेच दिया। उन्होंने एक नया फ्लैट खरीदने के लिए पैसे जमा कर दिए। जब तक उनका फ्लैट तैयार हो रहा था, तब तक उन्हें कहीं रहना था। ऐसे में वह अपनी आंटी के घर पर रुकीं।

Neena Gupta remeber tough time she was thrown out of her aunt home
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

चाची के घर में रुकीं थीं नीना गुप्ता
नीना गुप्ता ने बताया 'मैं अपनी चाची के घर पर रुकी। यहां मैं पहले भी रुकी थी। मशाबा उस वक्त छोटी थी। मेरी चाची अकसर उसकी देखभाल करती थीं।' सब कुछ ठीक चल रहा था। नीना ने अपने चाचा से बताया कि वह उनके घर में तब तक हैं जब तक कि उनका घर तैयार नहीं हो जाता है।

यह खबर भी पढ़ें: Neena Gupta: बर्थडे पर नीना गुप्ता ने पहनी रिवीलिंग ड्रेस, ट्रोलर्स के निशाने पर आईं तो फैंस का मिला साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta remeber tough time she was thrown out of her aunt home
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना गुप्ता को आधी रात को घर से भगाया
चाचा-चाची नीना के बात से राजी थे, लेकिन अचानक चीजें खराब हो गईं। नीना गुप्ता ने कहा 'एक दिन उन्होंने हमें आधी रात को घर से बाहर निकाल दिया। उन्होंने हमें धक्का दिया। मेरे पास पैसे नहीं थे। उस रात मुझे बच्ची के साथ जाने के लिए कहीं जगह नहीं मिली। मेरे चाचा इस बात के लिए बुरा महसूस कर रहे थे। इसलिए वह मुझे अपनी सास के यहां जुहू ले गए। यह घर 20 सालों से बंद था। उसमें जाला लगा था। मैं वहां गई। इसे बच्चे के साथ मिलकर साफ किया। लेकिन जल्द ही मुझे वहां से जाने के लिए कहा गया।'

विज्ञापन
Neena Gupta remeber tough time she was thrown out of her aunt home
नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

नीना ने खरीदा नया घर
इसके बाद नीना गुप्ता ने अपने बिल्डर से बात की, जिसे उन्होंने पैसे दिए थे। उन्होंने अपनी हालत बताई और अपने पैसे वापस मांगे। बिल्डर नीना के सारे पैसे वापस देने के लिए राजी हो गया। इस पैसे से नीना गुप्ता ने आराम नगर में घर खरीद लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed