अभिनेत्री हिना खान ने बीते कल ही अपने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी की है। इसके दूसरे दिन ही वह अपने काम पर निकल गई हैं। ऐसे में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह कभी रुकती नहीं हैं। हिना खान शादी के एक दिन बाद ही कोरियाई एक्सपो में पहुंचे हैं।
Hina Khan: शादी के दूसरे ही दिन काम पर लौटीं हिना खान, कहा- अहम कार्यक्रम में शामिल होना था
Hina Khan In Korea: अभिनेत्री हिना खान शादी के एक दिन बाद ही काम पर लौटी हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने लोगों को अपनी मेहंदी दिखाई है। उनके फैंस शादी के बाद तुरंत काम पर लौटने को लेकर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाइलिश अंदाज में हिना पहुंचीं कोरिया
कोरियाई एक्सपो में जब हिना खान पहुंचीं तो उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक जैकेट पहनी थी। उनके हाथों में मेहंदी लगी थी। यहां पहुंच कर हिना खान ने कहा 'मैंने कल शादी कर ली। मुझे आज एक अहम कार्यक्रम में शामिल होना था। मैं इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहती थी। आज मैं यहां हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।'
A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)
कोरिया की पर्यटन की एंबेसडर हैं हिना
बताया जाता है कि यह प्रोग्राम हिना के लिए बहुत अहम था क्योंकि उन्हें हाल ही में कोरिया पर्यटन का एंबेसडर नियुक्त किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा 'कोरिया पर्यटन का एंबेसडर नियुक्त किए जाने पर सम्मानित महसूस कर रही हूं! कोरिया की सुंदरता, संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूं। इस खूबसूरत देश की यात्रा के अनुभवों को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।'
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने हिना खान की निजी और कारोबारी जिंदगी में तालमेल बनाने के लिए उनकी तारीफ की है।
यह खबर भी पढ़ें: Hina Khan Got Married: एक्ट्रेस हिना खान ने रॉकी जायसवाल से की शादी, लिखा- हमारे दिल एक हो गए
हिना खान ने की शादी
आपको बता दें कि हिना खान और रॉकी जायसवाल ने 4 जून को शादी कर ली है। उन्होंने रजिस्टर मैरिज की। अपनी शादी की खबर देते हुए हिना खान ने सोशल मीडिया पर लिखा 'दो अलग-अलग दुनिया से, हमने प्यार का एक ब्रह्मांड बनाया... आज, हमारा मिलन हमेशा के लिए प्यार और कानून में सील हो गया है।' हिना खान की शादी पर सोहा अली खान, सोफी चौधरी और मोनालिसा के साथ कई लोगों ने मुबारकबाद दी।
हिना खान का काम
हिना खान सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टीवी एक्ट्रेस में शामिल हैं। उन्हें 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से पहचान मिली। वह 'कसौटी जिंदगी के' और 'नागिन 5' में भी नजर आईं।