फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hina Khan: हिना-रॉकी के बाद इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं ये सेलिब्रिटी कपल्स, फैंस को शहनाई का इंतजार

Thu, 05 Jun 2025 01:33 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Thu, 05 Jun 2025 01:33 PM IST
सार

Couples Likely to Get Married in 2025: टीवी की मशहूर जोड़ी हिना खान और रॉकी जयसवाल के बाद अब कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी शादी इसी साल हो सकती है। फैंस इन सेलिब्रिटी जोड़ियों की शादी को लेकर काफी बेताब हैं। 

विज्ञापन
celebrity couples Likely to Get Married in 2025 after hina khan rocky jaiswal marriage
Hina Khan Wedding Look - फोटो : instagram

टीवी एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। कैंसर से जूझ रहीं हिना ने हाल ही में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जयसवाल के साथ शादी कर ली है। शादी की तस्वीरों को शेयर करते ही हिना को इंडस्ट्री और फैंस की तरफ से बधाइयों का तांता लग गया। हिना-रॉकी की शादी के बाद अब कई ऐसी जोड़ियां हैं जिनकी शादी के लिए फैंस और भी बेताब हो गए हैं। ऐसा भी कहा जा रहा है कि ये जोड़िया इसी साल शादी के बंधन में बंध सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी ही सेलिब्रिटी जोड़ियों के बारे में।


 
celebrity couples Likely to Get Married in 2025 after hina khan rocky jaiswal marriage
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम-@thedeverakonda

रश्मिका-विजय देवरकोंडा
साउथ की फिल्मों से लेकर अब पैन इंडिया मशहूर हुईं अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा का रिलेशनशिप भी काफी समय से चर्चाओं में है। दोनों स्टार्स इस वक्त एक दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए हैं। इन दोनों की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि ये जोड़ी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकती है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की लवस्टोरी की शुरुआत 2018 में फिल्म "गीता गोविदम्" के सेट पर हुई, जहां उन्होंने पहली बार एक साथ काम किया। 
 

celebrity couples Likely to Get Married in 2025 after hina khan rocky jaiswal marriage
श्रद्धा कपूर, राहुल मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
श्रद्धा कपूर-राहुल मोदी
श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी के रिलेशनशिप की अफवाहें काफी समय से चल रही हैं। हालांकि, दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है। कुछ समय पहले, उन्हें एक शादी के रिसेप्शन में साथ देखा गया, जिससे ये अफवाहें और तेज हो गई हैं कि वो जल्द ही शादी करने वाले हैं। दोनों की शादी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebrity couples Likely to Get Married in 2025 after hina khan rocky jaiswal marriage
करण तेजस्वी - फोटो : इंस्टाग्राम @kkundrra
तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा
टीवी की पॉपुलर जोड़ी करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश भी पिछले काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों की शादी इसी साल हो जाएगी। खुद तेजस्वी की मां ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो में कहा था कि इस साल तक वो तेजस्वी की शादी कर देंगी। करण-तेजस्वी की मुलाकात एक टीवी शो में हुई थी। इसके बाद वो बिग बॉस 15 में फिर से मिले और शो के दौरान ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। 

 
विज्ञापन
celebrity couples Likely to Get Married in 2025 after hina khan rocky jaiswal marriage
जैसमीन और अली - फोटो : इंस्टाग्राम- @jasminbhasin2806
जैसमीन भसीन-अली गोनी 
टीवी की एक और फेमस जोड़ी जैस्मीन भसीन और अली गोनी की भी शादी की खबरें जोरों पर हैं। इन दोनों की शहनाई भी इसी साल बज सकती हैं। पिछले कई सालों से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब तो दोनों के परिवारों की तरफ से भी दोनों के रिश्ते को मंजूरी मिल चुकी है। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed