फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Housefull 5: दीपिका से लेकर अभिषेक तक, बदलती रही 'हाउसफुल' की स्टारकास्ट; इस बार होंगे आधा दर्जन सुपरस्टार

Thu, 05 Jun 2025 12:59 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 05 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

Housefull Franchise: हाउसफुल 5 रिलीज को तैयार है। फिल्म अपनी सबसे बड़ी स्टारकास्ट को लेकर लगातार चर्चाओं में बनी हुई है।

विज्ञापन
Housefull 5 Franchise Biggest Star Cast In 15 Year Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Sanjay Dutt
हाउसफुल फ्रेंचाइजी - फोटो : आईएमडीबी

बॉलीवुड की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी ‘हाउसफुल’ की पांचवीं फिल्म ‘हाउसफुल 5’ अपनी रिलीज को तैयार है। फिल्म कल यानी 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में एक भारी भरकम स्टारकास्ट नजर आ रही है, जिसमें अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन समेत कुल 18 ए लिस्ट स्टार्स नजर आने वाले हैं। ‘हाउसफुल’ बॉलीवुड की इकलौती फ्रेंचाइजी है, जिसके 5 पार्ट रिलीज हो रहे हैं। हाउसफुल की हर फिल्म में एक बड़ी स्टारकास्ट नजर आई है और इस बार तो ये संख्या 18 पहुंच गई। जानते हैं 2010 में शुरू हुई इस फ्रेंचाइजी का पिछले 15 सालों का कैसा रहा सफर और ‘हाउसफुल’ से ‘हाउसफुल 5’ तक फिल्म की स्टारकास्ट में आया कितना बदलाव।

Housefull 5 Franchise Biggest Star Cast In 15 Year Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Sanjay Dutt
हाउसफुल की स्टारकास्ट - फोटो : आईएमडीबी

अक्षय कुमार-रितेश देशमुख ने की शुरुआत
हाउसफुल फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2010 में हुई थी। इस साल आई फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ‘हाउसफुल’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, दीपिका पादुकोण, लारा दत्ता, अर्जुन रामपाल, बोमन ईरानी, जीया खान और चंकी पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 75 करोड़ का बिजनेस किया था और सफल रही थी। फिल्म की कॉमेडी लोगों को काफी पसंद आई थी।

Housefull 5 Franchise Biggest Star Cast In 15 Year Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Sanjay Dutt
हाउसफुल 2 की स्टारकास्ट - फोटो : आईएमडीबी

हाउसफुल 2 में बदल गई स्टारकास्ट
पहली फिल्म के दो साल बाद 2012 में हाउसफुल की अगली कड़ी ‘हाउसफुल 2’ आई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख को छोड़कर मेन कास्ट पूरी तरह से बदली नजर आई। फिल्म की प्रमुख कास्ट में अक्षय-रितेश के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, जॉन अब्राहम, श्रेयस तलपड़े, असिन, जरीन खान, शाजान पदमसी, मिथुन चक्रवर्ती, ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, बोमन ईरानी और चंकी पांडे प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। लगभग 72 करोड़ के बजट में बनी साजिद खान द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भारत में 112 करोड़ का कारोबार किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 Franchise Biggest Star Cast In 15 Year Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Sanjay Dutt
अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख - फोटो : आईएमडीबी

हाउसफुल 3 में कम हो गई स्टार्स की संख्या
फ्रेंचाइजी की दूसरी फिल्म के चार साल बाद साल 2016 में ‘हाउसफुल 3’ रिलीज हुई। इस फिल्म में अक्षय कुमार और रितेश देशमुख तो बने रहे, लेकिन बाकी कास्ट एक बार फिर बदल गई। 'हाउसफुल 3' इस फ्रेंचाइजी की सबसे कम स्टारकास्ट वाली फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख के साथ अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई थी। इन तीनों के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, लीजा हेडन और नरगिस फाकरी, जैकी श्रॉफ और बोमन ईरानी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं। फ्रेंचाइजी की पिछली दो फिल्मों की तरह ये तीसरी फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसका निर्देशन साजिद खान ने फरहाद सामजी के साथ मिलकर किया था।

विज्ञापन
Housefull 5 Franchise Biggest Star Cast In 15 Year Akshay Kumar Riteish Deshmukh Abhishek Bachchan Sanjay Dutt
हाउसफुल 4 स्टारकास्ट - फोटो : आईएमडीबी

हाउसफुल 4 में बढ़ गई एक्टर्स की संख्या
2019 में आई फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म में एक बार फिर एक्टर्स की संख्या बढ़ गई। फिल्म से अभिषेक बच्चन की छुट्टी हो गई और बॉबी देओल की एंट्री हो गई। जबकि फीमेल कास्ट पूरी ही बदल गई। ‘हाउसफुल 4’ में कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा फीमेल लीड में नजर आई थीं। पुनर्जन्म का एंगल लिए फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। लगभग 175 करोड़ के भारी बजट में बनी फिल्म ने भारत में 210 करोड़ के करीब कमाई की थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed