फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

15 की उम्र में यह मशहूर एक्ट्रेस हो गईं थीं अनाथ, बड़ी होकर 34 बच्चियों को ले लिया गोद

Thu, 05 Jun 2025 11:09 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 05 Jun 2025 11:09 AM IST
सार

Bollywood Actress: बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं जो 15 साल की उम्र में अनाथ हो गईं थी। बड़ी होकर वह कामयाब हुईं। इसके बाद उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन पर 34 बच्चियों को गोद ले लिया।

विज्ञापन
Priety Zinta adopted 34 girl child she lost parents at the age of 15
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम @realpz

बॉलीवुड की कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने अभिनय से लोगों के दिलों पर राज किया है और फिल्मी दुनिया से अलग भी अपने काम को लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। ऐसी ही बॉलीवुड की एक अभिनेत्री हैं, जो आईपीएल 2025 से खूब सुर्खियों में हैं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं बल्कि प्रीति जिंटा हैं। वह काफी दिनों से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। आज हम उनकी जिंदगी के एक अहम पहलू के बारे में जानेंगे।

Priety Zinta adopted 34 girl child she lost parents at the age of 15
प्रीति जिंटा - फोटो : सोशल मीडिया

अपने काम के लिए सुर्खियों में रहती हैं प्रीति
हाल ही में प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम 'पंजाब किंग्स' फाइनल में पहुंची। उनकी टीम को शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रीति जिंटा अपने अभिनय के लिए और आईपीएल की टीम के लिए मशहूर हैं लेकिन एक और काम है जिसके लिए उन्हें बहुत मशहूर होना चाहिए लेकिन वह इसके लिए कम ही जानी जाती हैं। आज हम इसी के बारे में बात करने वाले हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने सेना को दान किए इतने करोड़, कहा- उनके बलिदान का भुगतान नहीं कर सकते

Priety Zinta adopted 34 girl child she lost parents at the age of 15
प्रीति जिंटा - फोटो : X

प्रीति जिंटा ने 34 लड़कियों को लिया गोद
'वीर जारा' की एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने अनाथ बच्चों के लिए बहुत अच्छा काम किया। उन्होंने साल 2009 में अपने 34वें जन्मदिन पर ऋषिकेश अनाथालय से 34 लड़कियों को गोद लिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा 'यह मेरे लिए एक अनमोल अनुभव था। मैं इन बच्चों की जिम्मेदारी लेना चाहती थी।' इन बच्चों की देखभाल के लिए प्रति जिंटा अक्सर ऋषिकेश जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Priety Zinta adopted 34 girl child she lost parents at the age of 15
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम-@realpz

प्रीति जिंटा के साथ हुआ था हादसा
प्रीति जिंटा ने यह फैसला इसलिए लिया क्योंकि उनकी जिंदगी में एक हादसा हो गया था, जिससे वह बहुत प्रभावित हुई थीं।
आपको बता दें कि प्रीति जिंटा के पिता दुर्गानंद भारतीय सेना में मेजर थे। साल 1988 में एक कार हादसे में उनका निधन हो गया था। उस वक्त प्रीति महज 13 साल की थीं। हादसे में प्रीति जिंटा की मां नीलप्रभा भी गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हादसे के बाद वह दो साल तक बिस्तर पर ही रहीं। इसके बाद उनका भी निधन हो गया।

विज्ञापन
Priety Zinta adopted 34 girl child she lost parents at the age of 15
प्रीति जिंटा - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रीति जिंटा के काम के बारे में
15 साल के बाद से प्रीति जिंटा ने अपनी जिंदगी बिना मां-बाप के गुजारी। प्रीति जिंटा ने साल 1998 में शाहरुख खान की फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उन्होंने एक छोटी भूमिका निभाई थी। साल 2000 में आई उनकी फिल्म 'क्या कहना' ने उन्हें काफी मशहूर बना दिया। इसके बाद उन्होंने 'कल हो ना हो', 'वीर-जारा' और 'कभी अलविदा ना कहना' में बेहतरीन अदाकारी की। साल 2021 में प्रीति जिंटा सरोगेसी के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed