Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Box office collection of bhool chuk maaf karate kid legends and mission impossible the final reckoning
{"_id":"684113d618a63adb3502b7d3","slug":"box-office-collection-of-bhool-chuk-maaf-karate-kid-legends-and-mission-impossible-the-final-reckoning-2025-06-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office: करोड़ों में खेल रही ‘भूल चूक माफ’, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई में दिखा उछाल, जानें फिल्मों का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office: करोड़ों में खेल रही ‘भूल चूक माफ’, ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ की कमाई में दिखा उछाल, जानें फिल्मों का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कामेश द्विवेदी
Updated Thu, 05 Jun 2025 09:20 AM IST
सार
Box Office Collection: बीते बुधवार को राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' से लेकर जैकी चैन की 'कराटे किड लेजेंड्स' तक के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है। जानिए क्या रहा अन्य फिल्मों का हाल।
सिनेमाई पर्दे पर इस समय बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्में दिखाई जा रही हैं। इस कड़ी में राजकुमार राव की 'भूल चूक माफ' से लेकर टॉम क्रूज की 'मिशन इंपॉसिबल 8' भी शामिल हैं। इतना ही नहीं, इसमें जैकी चैन की 'कराटे किड लेजेंड्स' भी मौजूद है। आइए जानते हैं क्या रहा बुधवार का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन।
2 of 5
‘कराटे किड लीजेंड’
- फोटो : X
कराटे किड लीजेंड्स
चाइनीज सुपरस्टार जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड लेजेंड्स' भी भारतीय दर्शकों को दिखाई जा रही है, जो 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.6 करोड़ रुपये कमाए थे, इसके बाद से फिल्म की कमाई में गिरावट जारी है। बीते दिन यानी कि बुधवार को 'कराटे किड लेजेंड्स' ने 44 लाख रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को इसने 58 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। अभी तक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 8.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
3 of 5
'भूल चूक माफ'
- फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms
भूल चूक माफ
करण शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'भूल चूक माफ' को भी सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन कर रही है। बुधवार यानी कि रिलीज के 13वें दिन 'भूल चूक माफ' ने 1.63 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 2.2 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो फिल्म की गिरती कमाई की ओर इशारा करती है। अभी तक फिल्म के कुल कलेक्शन की बात करें तो इसने 64.98 रुपये कमा लिए हैं।
कल से ओटीटी पर रिलीज होगी 'भूल चूक माफ'
राजकुमार राव और वामिका गब्बी अभिनीत ‘भूल चूक माफ’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो चुके हैं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन कर रही हैं और इसने अपने बजट से ज्यादा की कमाई भी कर ली है। लेकिन फिल्म निर्माताओं ने निर्णय लिया है कि यह फिल्म 6 जून यानी कि शुक्रवार से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो जाएगी।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'मिशन इंपॉसिबल 8' में टॉम क्रूज
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' भी भारतीय दर्शकों को सिनेमाघरों में अपना दीवाना बना रही है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। बुधवार के दिन फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला, जिसने 1.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं मंगलवार को फिल्म ने 76 लाख रुपये कमाए थे। इसके अलावा कुल कमाई की बात करें तो 'मिशन इम्पॉसिबल - द फाइनल रेकनिंग' ने अभी तक 93.76 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। अब बहुत जल्द टॉम क्रूज की यह फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।