फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Films: ये अभिनेता निभा चुके हैं संजय से लेकर राहुल गांधी तक का किरदार, असली-नकली का फर्क करना था मुश्किल

Tue, 16 Apr 2024 07:49 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 07:49 PM IST
सार

बॉलीवुड में कई कलाकार बड़े पर्दे पर कई बड़े नेताओं का किरदार निभा चुके हैं। 

विज्ञापन
neil nitin mukesh arjun mathur vivek oberoi have played Sanjay gandhi Rahul Gandhi pm modi loksabha election
हिंदी फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

देश लोकसभा चुनाव 2024 की दहलीज पर खड़ा है। मतदान शुरु होने में अब चंद दिन ही बचे हैं। असली नेताओं के भाषण तो आपको रोजाना सुनने को मिल ही रहे होंगे, लेकिन आज हम आपको असली नेता का किरदार निभाने वाले नकली लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं। बॉलीवुड में कई कलाकार बड़े पर्दे पर कई बड़े नेताओं का किरदार निभा चुके हैं। अभिनेत्री कंगना रणौत पर्दे पर इंदिरा गांधी का किरदार निभाने के साथ-साथ असल जिंदगी में भी नेता बन गई हैं। वे मंडी लोकसभा से बीजेपी के टिकट पर 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। मालूम हो कि हिंदी फिल्मों में संजय गांधी, राहुल गांधी और पीएम नरेंद्र मोदी जैसे कई बड़े नेताओं का किरदार अदा किया जा चुका है। चुनावी माहौल के बीच हम आपको कुछ ऐसे ही अभिनेताओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सिल्वर स्क्रीन पर बड़े नेताओं की भूमिका में नजर आ चुके हैं।

neil nitin mukesh arjun mathur vivek oberoi have played Sanjay gandhi Rahul Gandhi pm modi loksabha election
विवेक ओबेरॉय  - फोटो : सोशल मीडिया

विवेक ओबेरॉय 

विवेक ओबेरॉय देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभा चुके हैं। उन्होंने पीएम मोदी की बायोपिक 'पीएम नरेंद्र मोदी' में अभिनय किय़ा था। फिल्म का निर्देशन ओमंग कुमार ने किया था। ये फिल्म काफी विवादों में भी रही थी।

neil nitin mukesh arjun mathur vivek oberoi have played Sanjay gandhi Rahul Gandhi pm modi loksabha election
नील नितिन मुकेश  - फोटो : सोशल मीडिया

नील नितिन मुकेश 

नील नितिन मुकेश ने फिल्म 'इंदु सरकार' में संजय गांधी का किरदार निभाया था। इस फिल्म का निर्देशन मधुर भंडारकर ने किया था। इस फिल्म में नील एकदम संजय गांधी जैसे नजर आ रहे थे। कई लोगों के लिए अंतर करना मुश्किल हो गया था। यह फिल्म इमरजेंसी के दौर पर आधारित है। इसमें नील नितिन मुकेश, कीर्ति कुल्हारी और टोटा रॉय चौधरी ने मुख्य किरदार अदा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
neil nitin mukesh arjun mathur vivek oberoi have played Sanjay gandhi Rahul Gandhi pm modi loksabha election
सतीश कौशिक  - फोटो : सोशल मीडिया

सतीश कौशिक 

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक भी असल जिंदगी के एक बड़े नेताजी का किरदार अदा कर चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'इमरजेंसी' में भारत के पूर्व मंत्री जगजीवन राम का रोल निभाया था। इस फिल्म में कंगना रणौत ने इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म अभी तक रिलीज नहीं हुई है।

विज्ञापन
neil nitin mukesh arjun mathur vivek oberoi have played Sanjay gandhi Rahul Gandhi pm modi loksabha election
अर्जुन माथुर - फोटो : सोशल मीडिया

अर्जुन माथुर

अभिनेता अर्जुन माथुर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के किरदार में नजर आ चुके हैं। उन्होंने फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में यह किरदार अदा किया था। फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। यह एक राजनीतिक ड्रामा फिल्म है, जो संजय बारू की किताब पर आधारित है। फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यकाल को दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed