सब्सक्राइब करें

Bhumi Pednekar: 'भक्षक' में बिटिया का काम देख बेहद खुश हुईं भूमि पेडनेकर की मां, ईनाम में दिया सोने का सिक्का

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 15 Feb 2024 01:49 PM IST
विज्ञापन
Netflix Film Bhakshak star Bhumi Pednekar gets a gold coin from her mother actress shares long note
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री भूमि पेडनेकर इन दिनों फिल्म 'भक्षक' को लेकर छाई हुई हैं। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस फिल्म में भूमि के अभिनय की हर कोई तारीफ कर रहा है। अभिनेत्री की मां ने भी बेटी की ये फिल्म देख ली है और इसे देखकर वे बेहद खुश हुई हैं। भूमि के अभिनय से खुश होकर उन्होंने सोने सिक्का ईनाम दिया है। भूमि पेडनेकर ने ये खुशी सोशल मीडिया पर साझा की है।

Netflix Film Bhakshak star Bhumi Pednekar gets a gold coin from her mother actress shares long note
भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि पेडनेकर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है, जिसमें उनकी मां बिटिया को चूमती नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि भूमि के हाथ में सोने का सिक्का लगा हुआ है। पोस्ट के साथ अभिनेत्री ने एक बेहद प्यारा लंबा सा नोट लिखा है।
Bhakshak Review: थैंक यू फॉर एक्टिंग!, एकता कपूर, देखो, शाहरुख की सोहबत में भूमि पेडनेकर क्या कर सकती हैं...

Netflix Film Bhakshak star Bhumi Pednekar gets a gold coin from her mother actress shares long note
भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने लिखा है, 'मम्मी को जब भी महसूस होता है कि मैं बतौर कलाकार तरक्की कर रही हूं तो वे हमेशा मुझे सोने का सिक्का देती हैं। फिल्म 'भक्षक' देखने के बाद वे बेहद अभिभूत हुईं। उन्हें देखकर मैंने अंदाजा लगा लिया कि अब मेरे पास एक और सोने का सिक्का आने वाला है। मुझे अपनी घर जाने की यात्रा याद है'।

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar)

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix Film Bhakshak star Bhumi Pednekar gets a gold coin from her mother actress shares long note
'भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

भूमि ने आगे लिखा, 'जब हम घर पर थे, समीक्षा अचानक मेरे से बात करने लगी और उसकी आंखों से आंसू बह रहे थे।' उसने कहा, 'यह फिल्म' आपके लिए क्या है, उससे ज्यादा ये उन बच्चियों के लिए है'। भूमि ने आगे लिखा, 'आज मेरे पास मां के दिए हुए सात सोने के सिक्के हैं। मुझे अपने परिवार से जो ईनाम मिला है, उससे बढ़कर कुछ नहीं है। मेरी बहन समीक्षा और मां मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर और आलोचक हैं, इसके लिए मैं उनकी शुक्रगुजार हूं'। 
Poacher Trailer: 'पोचर' का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर हुआ रिलीज, हाथी की हत्या से सिहर गई ऑडियंस

विज्ञापन
Netflix Film Bhakshak star Bhumi Pednekar gets a gold coin from her mother actress shares long note
भक्षक - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें फिल्म 'भक्षक' की तो इस फिल्म में भूमि समाज के भक्षकों का नकाब नोंचती नजर आई हैं। अभिनेत्री फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका में हैं, जो बालिका गृह में बच्चियों के साथ होने वाले शोषण की हकीकत सामने लाती हैं। यह फिल्म नौ फरवरी 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई।
All India Rank: आर्थिक सुधारों के जनक मनमोहन सिंह को दिखाने पर सेंसर बोर्ड खफा, हटेंगे कुछ और नेताओं के सीन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed