अभिनेता जयदीप अहलावत अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में उतर जाते हैं। फिर चाहें किरदार कोई भी हो और कैसा भी हो। हालिया उदाहरण सिद्धार्थ पी मल्होत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'महाराज' है। इसमें वे महिलाओं का शोषण करने वाले एक बाबा की भूमिका में दिखे। इस किरदार के लिए उन्हें जमकर तारीफ मिली हैं। हाल ही में अभिनेता ने इंडस्ट्री में अपने पसंदीदा कलाकार का जिक्र किया।
Jaideep Ahlawat: इस दिवंगत अभिनेता से प्रेरणा लेते रहे हैं जयदीप अहलावत, बोले- वे 30 साल पहले जादू रच रहे थे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयदीप अहलावत के मुताबिक दिवंगत अभिनेता इरफान खान उनके पसंदीदा कलाकार रहे हैं। जयदीप ने बताया कि उन्हें भारतीय सिनेमा, खासकर हिंदी सिनेमा में प्रेरणा कहां से मिली? अभिनेता का कहना है कि जब कलाकार अभिनय का प्रशिक्षण लेने के लिए आगे आते हैं तो उनका नजरिया बदल जाता है। जब वे मंच या स्क्रीन पर काम करना शुरू करते हैं तो यह नजरिया और भी बदल जाता है।
जयदीप अहलावत ने कहा, 'मैं हिंदी सिनेमा में नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी से बहुत प्रेरित हूं। लेकिन, इरफान खान मेरे हमेशा पसंदीदा रहे हैं। अगर हम उनके सफर की बात करें, तो वे 30 साल पहले कुछ बहुत कमाल कर रहे थे और कोई भी वास्तव में यह नहीं समझ पा रहा था कि वे क्या कर रहे हैं। कोई उनके काम की गुणवत्ता का आकलन नहीं कर पा रहा था'। इसके बाद जयदीप ने एक किस्सा साझा किया। उन्होंने कहा कि नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में अपने दौर में इरफान को बहुत ज्यादा जज किया जाता था और उन्हें एक बुरा अभिनेता माना जाता था।
Box Office Collection: दर्शकों को लुभाने में असफल रही 'सरफिरा' और 'इंडियन 2', लाखों में सिमटी 'किल' की कमाई
उन्होंने आगे बताया, 'मैंने एनएसडी में उनके सहपाठी से सुना था कि जब भी वह मंच पर होते थे, तो उनसे कहा जाता था, 'तुम कुछ क्यों नहीं करते? तुम अभिनय क्यों नहीं करते?' उन्हें अपने बैच का सबसे खराब अभिनेता माना जाता था। लेकिन, वह उस समय कुछ कमाल का कर रहे थे, जिसका एहसास हम सभी को बाद में हुआ'। जयदीप अहलावत ने आगे कहा कि वह अपनी अलग पहचान बना रहे थे और अपने हुनर से जादू कर रहे थे।
Anant-Radhika Wedding: मुकेश अंबानी ने दिखाया बड़ा दिल, कर्मचारियों के लिए रखा विशेष रिसेप्शन
फिल्म 'महाराज' की बात करें तो इसका निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले हुआ है। आमिर खान के बेटे जुनैद खान की यह डेब्यू फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। इसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है और नेटफ्लिक्स पर टॉप 10 में शामिल है। इसने एक हफ्ते में नेटफ्लिक्स पर 3.2 मिलियन व्यूज हासिल किए।
Fawad Khan: भारतीय निर्माताओं से मैसेज और फोन पर बात करते हैं PAK अभिनेता फवाद, 'एनिमल' देखने की है इच्छा