पिछले कुछ सालों में दूरदर्शी एसएस राजामौली ने अपनी शानदार फिल्मोग्राफी से लाखों लोगों को आकर्षित किया है। खास बात यह है कि उन्होंने फिल्म स्कूल में दाखिला नहीं लिया या कॉलेज की डिग्री हासिल नहीं की, इसके बजाय उन्होंने कॉमिक पुस्तकों के जरिए कहानी सुनाना सीखा। आज नेटफ्लिक्स ने अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपेनियन स्टूडियो के साथ साझेदारी में मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली का ट्रेलर रिलीज किया है, जो प्रसिद्ध वैश्विक फिल्म निर्माता की यात्रा की एक झलक पेश करता है।
SS Rajamouli: 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का ट्रेलर जारी, दिखेगी स्टूडेंट नंबर 1 से आरआरआर तक की यात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म निर्माता एसएस राजामौली की डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' का ट्रेलर 22 जुलाई को जारी किया गया। आगामी डॉक्यूमेंट्री का प्रीमियर 2 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर होगा। दिग्गज निर्देशक को 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी और राम चरण और जूनियर एनटीआर-अभिनीत 'आरआरआर' जैसी वैश्विक घटनाओं के लिए जाना जाता है।
नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर ट्रेलर शेयर किया है। दो मिनट एक सेकंड की क्लिप में एसएस राजामौली की फिल्म निर्माण प्रक्रिया के पीछे के दृश्य दिखाए गए हैं, जिसमें 'आरआरआर', ' बाहुबली: द बिगिनिंग' और 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में उनके काम के अंश शामिल हैं। ट्रेलर में जूनियर एनटीआर, राम चरण और प्रभास निर्देशक की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
A master of his craft, a cinema phenomenon. Watch director S. S. Rajamouli's journey from Student No. 1 to RRR 🎥🎬
Modern Masters: S.S. Rajamouli, coming on 2 August, only on Netflix!#ModernMastersOnNetflix pic.twitter.com/VRmvVJwDiN
एक जगह जूनियर एनटीआर कहते हैं, 'यह व्यक्ति फिल्में बनाने के लिए पैदा हुए हैं और वे ऐसी कहानियां बताने के लिए पैदा हुए हैं, जो पहले कभी नहीं बताई गईं। मैं ऐसे किसी व्यक्ति से नहीं मिला।' राम चरण कहते हैं, 'कभी-कभी मैं चौंक जाता हूं। जब मैं उनकी फिल्में देखता हूं तो मैं खुद को एक तीसरे व्यक्ति के रूप में देखता हूं।'
ट्रेलर में एसएस राजामौली का अपने काम के प्रति समर्पण भी दिखाया गया है। फिल्म निर्माण के प्रति उनका जुनून पूरी तरह से स्पष्ट है। वे अंत में कहते हैं, 'मैं जिस एक चीज का गुलाम हूं, वह है मेरी कहानी।' एसएस राजामौली के जीवनी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'मॉडर्न मास्टर्स: एसएस राजामौली' को अप्लॉज एंटरटेनमेंट और फिल्म कंपेनियन स्टूडियो द्वारा निर्मित किया गया है। इसे राघव खन्ना द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इसमें निर्देशक के साथ-साथ उनके करीबी सहयोगियों और जेम्स कैमरून, जो रूसो, करण जौहर, प्रभास, राणा दग्गुबाती, जूनियर एनटीआर और राम चरण जैसी फिल्मी हस्तियों का साक्षात्कार भी शामिल है।