{"_id":"6615fd08b988e135950e2c40","slug":"netflix-sued-in-italy-by-local-actors-group-artisti-7607-know-the-full-story-in-detail-here-2024-04-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Netflix: इटली में 'नेटफ्लिक्स' पर मुकदमा, स्थानीय कलाकारों के अधिकारों को लेकर मुश्किल में दिग्गज ओटीटी कंपनी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Netflix: इटली में 'नेटफ्लिक्स' पर मुकदमा, स्थानीय कलाकारों के अधिकारों को लेकर मुश्किल में दिग्गज ओटीटी कंपनी
ओटीटी कंपनी नेटफ्लिक्स पर इटली में मुकदमा दायर किया गया है। इटली की कंपनी 'आर्टिस्टी 7607', जो हजारों स्थानीय कलाकारों का प्रतिनिधित्व करती है, उसने नेटफ्लिक्स पर स्थानीय अदालत में केस किया है। कंपनी की ओर से इसकी जानकारी देते हुए कहा गया कि वे अपने कलाकारों के लिए पर्याप्त मुआवजे को लेकर रोम की अदालत में नेटफ्लिक्स पर मुकदमा कर रही है।
2 of 5
नेटफ्लिक्स
- फोटो : Social media
इस मामले को लेकर 'आर्टिस्टी 7607' कंपनी ने कहा, 'यूरोपीय और राष्ट्रीय कानून के अनुसार, कलाकारों के लिए भुगतान और मुआवजा निर्धारित करने के लिए हमें लगातार निराशा हाथ लग रही है। आवश्यक जानकारी प्राप्त करने के लिए आठ साल से बातचीत के बावजूद स्थिति जस की तस बनी हुई है। अब 'आर्टिस्टी 7607' को मजबूर होकर कानून का पालन कराने के लिए अदालत में याचिका दायर करनी पड़ रही है'।
3 of 5
एलियो जर्मनो
- फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिस्टी 7607' की स्थापना एलियो जर्मनो सहित कई दिग्गज इटालियन अभिनेताओं के एक समूह ने की थी। 'आर्टिस्टी 7607' की स्थापना एक दशक पहले किया गया था। गौरतलब है कि एलियो जर्मनो लंबे समय से स्थानीय कलाकारों के अधिकारों को लेकर नेटफ्लिक्स के साथ लड़ाई लड़ रहे हैं। मालूम हो कि एलियो जर्मनो को इटालियन निर्देशक डेनियल लुचेती की 'अवर लाइफ' के लिए कान्स में बेस्ट एक्टिंग की सम्मान भी मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नेटफ्लिक्स
- फोटो : सोशल मीडिया
'आर्टिस्टी 7607' इससे पहले इटली के एक मीडिया कंपनी 'एजीसीओएम' पर भी कार्रवाई के लिए कोर्ट में मुकदमा कर चुका है। वहीं, नेटफ्लिक्स को ओर से इस मामले को लेकर एक बयान जारी किया गया, जिसमें ओटीटी कंपनी ने कहा, 'हम कलाकारों को उचित पारिश्रमिक देने में विश्वास रखते हैं। इसके लिए हमने इटालियन अभिनेताओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सबसे बड़ी कंपनी 'नुओवो इमाई' के साथ एक समझौता भी किया है। हमने 'आर्टिस्टी 7607' के साथ भी समझौते की कोशिश की। इसके लिए हमने उन्हें सभी आवश्यक जानकारी भी प्रदान की है'।
विज्ञापन
5 of 5
Netflix
- फोटो : पेक्सेल्स
नेटफ्लिक्स की ओर से बयान में आगे कहा गया, 'आर्टिस्टी 7607 ने हमारे भुगतान प्रस्ताव को बार-बार अस्वीकार कर दिया है, लेकिन हमें उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे। फिलहाल अब हम अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे हैं'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।