फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shrimad Ramayan: शुरू होने जा रहा है श्रीमद रामायण में एक नया अध्याय, बदले समय और नए चैनल पर देखिए शो

Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 02 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
new chapter in the life of Lord Ram and Sita begins watch Shrimad Ramayan on Sony SAB from 12th August
श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम

'श्रीमद रामायण' टीवी के लोकप्रिय धरावाहिकों में से एक है। दर्शक बहुत चाव से श्री राम के जीवन पर आधारित इस शो को देखते हैं। आने वाले दिनों में 'श्रीमद रामायण' में एक नए अध्याय का आगाज होने वाला है। आइए आपको बताते हैं आप कब और कहां इस शो के आगामी एपिसोड को देख पाएंगे। 
new chapter in the life of Lord Ram and Sita begins watch Shrimad Ramayan on Sony SAB from 12th August
श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम
श्रीमद रामायण में 12 अगस्त से एक नए अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। यह शो भारत के प्रमुख पारिवारिक मनोरंजन चैनल सोनी सब पर प्रसारित किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीरियल की कहानी एक नए मोड़ पर पहुंचने वाली है। इससे पहले यह शो सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा था। 



 
new chapter in the life of Lord Ram and Sita begins watch Shrimad Ramayan on Sony SAB from 12th August
 श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम
 श्रीमद रामायण के आगामी एपिसोड में भगवान राम और रावण के साथ सबसे प्रसिद्ध युद्ध को दिखाया जाएगा। एक्शन से भरपूर यह एपिसोड 12 अगस्त को शाम साढ़े सात बजे सोनी सब पर प्रसारित होने वाला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
new chapter in the life of Lord Ram and Sita begins watch Shrimad Ramayan on Sony SAB from 12th August
 श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम
 श्रीमद रामायण में अब एक नई कहानी दिखाई जाएगी जो अभी तक किसी भी शो में नहीं दिखाई गई है। सूत्रों की. मानें तो इस लड़ाई के सामने आने के बाद अब सोनी सब विशेष रूप से भगवान और राम और सीता के मिलन और उनके अयोध्या लौटने के बाद क्या होता है उस पर फोकस करने वाली है। साथ ही साथ श्रीमद रामायण की दिव्य कथा में राम और सीता के जुड़वां बच्चों लव और कुश के जन्म के बाद उनके जीवन की खुशियों और परीक्षाओं के बारे में विस्तार से दिखाया जाएगा। 


 
विज्ञापन
new chapter in the life of Lord Ram and Sita begins watch Shrimad Ramayan on Sony SAB from 12th August
 श्रीमद रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम
 श्रीमद रामायण में श्री राम की भूमिका निभा रहे सुजॉय कहते हैं, 'मैं खुद को खुशनसीब मानता हूं कि सोनी सब चैनल की विरासत का हिस्सा बना हूं। मैं दर्शकों के लिए काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। भगवान राम का किरदार निभाना वास्तव में एक सुखद अनुभव रहा है। वहीं शो में सीता की भूमिका निभा रही प्राची कहती हैं, 'मैं उत्साहित हूं कि यह शो अब सोनी सब पर प्रसारित होगा। मैं बचपन से ही अपने परिवार के संग इस चैनल के शो को देखती आई हूं। मुझे उम्मीद है दर्शकों को नई कहानी और मेरा किरदार जरूर पसंद आएगा'। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed