{"_id":"6839e86c850a70debd05d06e","slug":"next-promo-film-war-2-can-be-released-on-the-day-of-final-ipl-match-2025-05-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"War 2 X IPL Final: ‘हेराफेरी 3’ पर ग्रहण लगते ही ‘वॉर 2’ का लगा नंबर, आईपीएल फाइनल के दिन की ये है खास तैयारी","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
War 2 X IPL Final: ‘हेराफेरी 3’ पर ग्रहण लगते ही ‘वॉर 2’ का लगा नंबर, आईपीएल फाइनल के दिन की ये है खास तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 30 May 2025 10:52 PM IST
सार
यशराज फिल्म्स की फिल्म ‘वॉर 2’ का अगला प्रोमा आईपीएल के फाइनल मैच के दिन रिलीज हो सकता है। यह मौका इस फिल्म को ‘हेरा फेरी 3’ के मौजूदा विवाद के कारण मिला है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘अमर उजाला’ ने ही सबसे पहले अभिनेता सुनील शेट्टी के जरिये बताया था कि फिल्म ‘हेराफेरी 3’ का टीजर आईपीएल के दौरान रिलीज होने जा रहा है। उसके बाद अक्षय कुमार और परेश रावल के बीच कानूनी लड़ाई शुरू हो चुकी है। वैसे कहा ये भी जा रहा है कि ये सब इस फिल्म के टीजर को हाइप देने के लिए किया गया ड्रामा भी हो सकता है। लेकिन, इस बीच ताजा खबर यशराज फिल्म्स से ये आ रही है कि उनके स्पाई यूनीवर्स की अगली फिल्म ‘वॉर 2’ का अगला प्रोमा आईपीएल के फाइनल मैच के दिन रिलीज हो सकता है।
2 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘वॉर 2’ इस साल स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रिलीज होने जा रही है। इसी दिन निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स- बंगाल चैप्टर’ भी रिलीज होने की घोषणा हो चुकी है लेकिन सूत्र बताते हैं कि विवेक की फिल्म अब इस दिन शायद ही रिलीज हो सके क्योंकि फिल्म का काफी सारा काम अभी पूरा नहीं हो सका है। फिल्म से जुड़े सूत्र बताते हैं कि ये फिल्म अब 5 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
3 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म के आगे खिसकने की जानकारी के बाद से यशराज फिल्म्स में ‘वॉर 2’ की टीम का उत्साह सातवें आसमान पर है। टीम ने हाल ही में एनटीआर के जन्मदिन पर फिल्म का एक टीजर रिलीज किया था, जिसे बहुत ज्यादा तारीफ तो नहीं मिली लेकिन हां, इस फ्रेंचाइजी के चाहने वालों को ये टीजर ठीक लगा। अयान मुकर्जी इस फिल्म के निर्देशक हैं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी फिल्म के बारे में लिखा है।
जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘वॉर 2’ इसे बनाने वाली कंपनी यशराज फिल्म्क की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है। इस फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये से भी ऊपर बताया जा रहा है और जिन लोगों ने फिल्म के रशेज देखे हैं, उनके मुताबिक ये फिल्म अयान मुकर्जी की अब तक की सबसे बढ़िया फिल्म है। अयान ने फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के तुरंत बाद ही इस पर काम शुरू कर दिया था और बीते दो साल से वह दिन रात फिल्म में ही लगे रहे हैं। उनके पिता का भी निधन इस बीच हुआ लेकिन उनका अंतिम संस्कार करने के साथ ही वह फिर से इस फिल्म में आ जुटे।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म 'वॉर 2'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंडियन प्रीमियर लीग देश और विदेश में क्रिकेट का सबसे ज्यादा देखे जाने वाला इवेंट बन चुका है और इसका फाइनल 3 जून को होना है। जानकारी के मुताबिक यशराज फिल्म्स ने इस मैच के दिन फिल्म ‘वॉर 2’ का अगला प्रोमो रिलीज करने की तैयारी की है। इस प्रोमो में फिल्म के दोनों मुख्य कलाकारों ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच का मुकाबला दिखाया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि इस प्रोमो से कियारा आडवाणी को भी दूर रखने की बात चल रही हैं क्योंकि फिल्म के पहले प्रोमो में सारा डिस्कशन कियारा की बिकिनी पर ही केंद्रित हो गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।