फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nirupa Roy: फिल्मों में ही नहीं असल जिंदगी में भी रहीं दुखियारी मां, पढ़ें निरूपा रॉय की दर्द भरी कहानी

Sat, 04 Jan 2025 10:05 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 04 Jan 2025 10:05 AM IST
सार

Nirupa Roy:  हिंदी सिनेमा में मां की भूमिका से पहचानी जाने वाली अभिनेत्री निरूपा रॉय की आज बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनकी जिंदगी के कुछ अनसुने पहलुओं के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Nirupa Roy birth anniversary know about her life story career movies check details inside
निरूपा रॉय - फोटो : अमर उजाला

हिंदी सिनेमा में जब कभी भी ‘मां’ के किरदार का जिक्र होता है, तो हर किसी के जहन में सबसे पहला नाम निरूपा रॉय का आता है। उन्हें लोग हिंदी सिनेमा की मां के नाम से भी जानते हैं, क्योंकि, ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने मां की ही भूमिका निभाई।अभिनेत्री ने सिर्फ मां की भूमिका को निभाया नहीं, अपनी शानदार अदाकारी से उसे पर्दे पर जिंदा कर दिया। उनमें, हर दर्शक कहीं ना कहीं अपनी मां की ही छवि देखता था। निरूपा रॉय ने फिल्मों में ज्यादातर दुखियारी मां की ही भूमिका निभाई है। उनकी निजी जिंदगी भी कुछ इस तरह की ही थी। उन्हें अपने बच्चों के चलते काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। निरुपा रॉय का जन्म 4 जनवरी 1931 को कलवाड़ा, वलसाड , गुजरात में हुआ था। उनके बचपन का नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा था। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी है। आइए आज उनकी निजी जिंदगी के बार में कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।

Nirupa Roy birth anniversary know about her life story career movies check details inside
निरूपा रॉय - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

250 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
निरूपा रॉय ने अपने करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। अभिनेत्री ने अपने पूरे करियर में तीन फिल्मफेयर पुरस्कार जीते, साथ ही एक के लिए नामांकित भी हुईं। 2004 में, रॉय को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला। उन्होंने बॉलीवुड की कई हिट फिल्में दी हैं। दर्शकों को उनके मां का किरदार बहुत पसंद आता था।
Ram Gopal Varma: 'मुझे मां पसंद थी, बेटी नहीं', बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के साथ काम नहीं करना चाहते रामू

Nirupa Roy birth anniversary know about her life story career movies check details inside
निरूपा रॉय - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

गुजराती फिल्म से की करियर की शुरुतात
अभिनेत्री निरूपा रॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म ‘रनकदेवी’ (1946) से की थी। इस साल ही उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म ‘अमर राज’ में भी अभिनय किया। उनकी मशहूर फिल्मों में से एक दो बीघा जमीन (1953) थी। उन्होंने फिल्मों में बड़े पैमाने पर पौराणिक किरदार भी निभाए। ‘हर हर महादेव’ में उन्होंने त्रिलोक कपूर के साथ पार्वती देवी की भूमिका निभाई। यह फिल्म साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।1970 के दशक में वह अमिताभ बच्चन और शशि कपूर द्वारा निभाए गए किरदारों की मां की भूमिका ने उनकी छवि काफी मजबूत कर दी। वह मां के किरदारों के लिए पहचानी जाने लगीं।
Daaku Maharaaj: 30 साल की उर्वशी के साथ थिरकने पर ट्रोल हुए 64 साल के NBK; यूजर्स बोले- इतने वल्गर स्टेप क्यों

विज्ञापन
विज्ञापन
Nirupa Roy birth anniversary know about her life story career movies check details inside
निरूपा रॉय - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

15 वर्ष की उम्र में की शादी
निरूपा रॉय ने 15 साल की उम्र में कमल रॉय के साथ शादी कर ली थी, जिसके बाद वह मुंबई आकर रहने लगीं। कुछ वर्षों बाद उनके दो बेटे हुए, जिनका नाम योगेश राय और किरण रॉय रखा गया।

विज्ञापन
Nirupa Roy birth anniversary know about her life story career movies check details inside
निरूपा रॉय - फोटो : एक्स @FilmHistoryPic

बहू ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
कहते हैं कि निरूपा रॉय की बहू ऊना रॉय ने उनके ऊपर दहेज लेने का आरोप में एफआईआर दर्ज करवाई थी। इस मामले में अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। यह बात पूरी इंडस्ट्री में जंगल की आग की तरह फैल गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed