{"_id":"6687b9ec8ae412e98208fd53","slug":"nkr-22-announced-on-nandamuri-kalyan-ram-s-birthday-story-of-legend-who-ruled-trigarthala-2024-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"NKR 22: नंदमुरी कल्याण राम के जन्मदिन पर हुई 'एनकेआर 22' की घोषणा, देखने को मिलेगी महापुरुष की गाथा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
NKR 22: नंदमुरी कल्याण राम के जन्मदिन पर हुई 'एनकेआर 22' की घोषणा, देखने को मिलेगी महापुरुष की गाथा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Fri, 05 Jul 2024 02:56 PM IST
सार
नंदमुरी कल्याण राम आज अपना वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म का एलान कर दिया गया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। 'एनकेआर 22' नंदमुरी की अगली फिल्म होगी। फिलहाल यह फिल्म का अस्थाई नाम है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'एनकेआर 22'
- फोटो : एक्स @NTRArtsOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
नंदमुरी कल्याण राम आज अपना वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी नई फिल्म का एलान कर दिया गया है, जो उनके प्रशंसकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं हैं। 'एनकेआर 22' नंदमुरी की अगली फिल्म होगी। फिलहाल यह फिल्म का अस्थाई नाम है।
2 of 5
फिल्म 'एनकेआर 22'
- फोटो : इंस्टाग्राम @nandamuri.kalyanram_official
'एनकेआर 22' का एलान एक पोस्टर के जरिए किया गया है। फिल्म का निर्माण एनटीआर आर्ट्स द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर पोस्टर जारी करते हुए कैप्शन में लिखा, "बिम्बिसार से पहले त्रिगर्थला पर शासन करने वाले एक महापुरुष की महिमा को देखने के लिए तैयार हो जाइए।"
𝗚𝗲𝘁 𝗿𝗲𝗮𝗱𝘆 𝘁𝗼 𝘄𝗶𝘁𝗻𝗲𝘀𝘀 𝘁𝗵𝗲 𝗩𝗜𝗥𝗧𝗨𝗘 𝗼𝗳 𝗮 𝗟𝗘𝗚𝗘𝗡𝗗 𝘄𝗵𝗼 𝗿𝘂𝗹𝗲𝗱 𝗧𝗿𝗶𝗴𝗮𝗿𝘁𝗵𝗮𝗹𝗮 𝗮𝗴𝗲𝘀 𝗯𝗲𝗳𝗼𝗿𝗲 𝗕𝗜𝗠𝗕𝗜𝗦𝗔𝗥𝗔 👑#NKR22 - A PREQUEL to the blockbuster #Bimbisara ❤️🔥
फिल्म 'बिम्बिसार'
- फोटो : इंस्टाग्राम @nandamuri.kalyanram_official
'एनकेआर 22' नंदमुरी कल्याण राम अभिनीत 'बिम्बिसार' का ही दूसरा भाग है। फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। यही वजह है कि अब 'एनकेआर 22' को लेकर कल्याण राम के फैंस का उत्साह चरम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नंदमुरी कल्याण राम
- फोटो : इंस्टाग्राम @nandamuri.kalyanram_official
'एनकेआर 22' की घोषणा के साथ ही यह बात भी तय हो गई है कि आने वाले दिनों में इस फिल्म से जुड़े कई अपडेट मिलने वाले हैं। दर्शक सबसे ज्यादा इस बात को जानने के लिए उतावले हैं कि आखिर इसमें कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे।
नंदमुरी कल्याण राम
- फोटो : इंस्टाग्राम @nandamuri.kalyanram_official
'बिंबिसार' की बात करें तो यह फिल्म 5 अगस्त, 2022 को रिलीज हुई थी। इसमें कैथरीन ट्रेसा, संयुक्ता मेनन और प्रकाश राज समेत कई कलाकारों ने अभिनय किया था। सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 64.6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसने भारत में 49.24 करोड़ रुपये कमाए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।