अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने हाल ही में अपनी फिल्म ‘छोरी 2’ को लेकर अमर उजाला से खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने इस्राइल से जुड़े अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पीएम मोदी से अपनी हालिया मुलाकात पर भी चर्चा की और उनसे मिलने के अनुभव के बारे में बताया।
Nushrratt Bharuccha Exclusive: नुसरत ने साझा किया ‘छोरी’ के सेट का डरावना अनुभव, बोलीं- ‘इस्राइल में जो हुआ…’
Nushrratt Bharuccha Interview: अभिनेत्री नुसरत भरुचा ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में इस्राइल से जुड़े अनुभवों को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी से हुई अपनी मुलाकात के बारे में भी विस्तार से बताया। पढ़िए उन्होंने क्या कहा...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन के अनुभवों का किरदार के लिए करती हैं इस्तेमाल
नुसरत से जब पूछा गया कि क्या 'छोरी 2' के किरदार का दर्द अपने अंदर लाने के लिए उन्होंने इस्राइल में हुई घटना की मदद ली? तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘हर कैरेक्टर और कहानी अलग होती है। सभी के लिए कुछ न कुछ रेफरेंस की जरूरत होती है। हां जब मुझे एक्सट्रीम इमोशन दिखाना होता है या एक्ट करना हो तो मैं अपने जीवन के अनुभवों को यूज करती हूं।
इस्राइल में जो हुआ वह भी मेरे जीवन का एक अनुभव है जो हमेशा मेरे साथ रहेगा। तो कहीं ना कहीं, कभी ना कभी मैं उससे कुछ लूंगी ही और उसे फिल्म में डालूंगी।
हालांकि, ‘छोरी’ और 'छोरी 2' की शूटिंग मेरे साथ इस्राइल में हुई घटना से पहले ही शूट हो चुकी थी। ऐसे में इस फिल्म में रेफरेंस के तौर पर मैंने अपनी पिछली जिंदगी से कुछ चीजें यूज की थी।'
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Nushrratt Bharuccha Exclusive: कार्तिक आर्यन के साथ रिश्ते पर नुसरत भरुचा ने किया खुलासा, बोलीं- ‘वो अब भी…’
पीएम मोदी से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात
2023 में जब नुसरत इस्राइल में फंस गई थी तब उन्होंने पीएम से उन्हें वहां से निकालने की गुहार लगाई थी। अभिनेत्री ने अब हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात की। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘यह बहुत ही दिलचस्प रहा। मैं हाल ही में उनसे दिल्ली में मिली। आपको बता नहीं सकती कि ये कैसा अनुभव था। हमने उन्हें मंच पर देखा है, स्क्रीन पर देखा है और भाषण देते हुए देखा है। मैं जब उनसे मिली तो यह बहुत ही सहज रहा। यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि मैं उनसे मिली और उन्हें धन्यवाद कहा।
वह हमारे लिए प्रेरणा हैं। मैंने उनका समिट भी देखा है। हम कहां और कौन से नंबर पर थे और कौन से नंबर पर आ गए हैं और हमें वह कहां ले जाना चाहते हैं। उनका विजन बहुत इंस्पायर करने वाला है।’
यह खबर भी पढ़ें: Soha Ali Khan Exclusive: सैफ को ट्रोल करने वालों को सोहा का करारा जवाब, बोलीं- ‘जब उनके पास कोई…’
‘छोरी 2’ के सेट पर हुआ यह डरावना अनुभव
नुसरत से जब फिल्म के सेट पर किसी डरावने अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘छोरी 2’ के सेट पर तो नहीं हुआ था। पर हां ‘छोरी’ के सेट पर हमें जरूर कुछ महसूस हुआ था। हमने इसे कोविड के दौरान शूट किया था और एक दिन हमारे सेट पर सारे ऑक्सीमीटर एक साथ खराब हो गए थे। हैरानी की बात यह है कि जब हमने नए ऑक्सीमीटर मंगवाए तो वह भी नहीं चले। जब सबके ऑक्सीमीटर की रीडिंग एक साथ आना बंद हुई तब लगा कि कुछ गड़बड़ है।
इसकी तरह एक घटना तब हुई जब हम एक कुएं के पास शूट कर रहे थे। सेट पर हमारे लिए कुछ लाइफगॉर्ड भी मौजूद थे जो किसी भी तरह की दिक्कत हो तो कुएं में कूद कर हमें बचा लें। एक दिन वो खुद ही बेहोश होकर कुंए में गिर गए। जबकि उनको ऐसी कोई दिक्कत नहीं थी। वहां के लोकल लोगों का कहना था कि कुछ तो ऐसा है जो नहीं चाहता कि कोई भी कुंए के पास आए। फिर उस दिन से हम उस जगह से दूर रहने लगे, ताकि कोई रिस्क ना हो।'
‘छोरी 2’ के बारे में
‘छोरी 2’ का पहला भाग साल 2021 में रिलीज हुआ था। ‘पार्ट 2’ 11 अप्रैल से ओटीटी पर स्ट्रीम हो रहा है। ‘छोरी 2’ में नुसरत भरूचा , सोहा अली खान , गशमीर महाजनी , सौरभ गोयल , कुलदीप सरीन , पल्लवी अजय और हार्दिका शर्मा जैसे कलाकार शामिल हैं। विशाल फुरिया ने इसका निर्देशन किया है।