बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कियारा आडवाणी किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान पुख्ता कर ली है। कियारा हिंदी के अलावा साउथ की फिल्मों में भी लगातार नजर आती हैं। वह जल्द ही साउथ सुपरस्टार रामचरण के साथ फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आने वाली हैं। इस बीच फिल्म के निर्माताओं ने फैंस को अभिनत्री के जन्मदिन पर एक खास तोहफा दिया है।
Game Changer: कियारा आडवाणी के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा, 'गेम चेंजर' से सामने आया अभिनेत्री का नया पोस्टर
आज, बुधवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री का नया पोस्टर जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मशहूर निर्देशक शंकर के निर्देशन में बनी फिल्म 'गेम चेंजर' में राम चरण और कियारा आडवाणी की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को नजर आने वाली है। दोनों कलाकार इससे पहले भी एक साथ नजर आ चुके हैं। इन दोनों कलाकार ने साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'विनया विधेय रामा' में साथ काम किया था। आज, बुधवार को अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म से अभिनेत्री का नया पोस्टर जारी किया है।
राम चरण के साथ कियारा की यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। फिल्म को लेकर दर्शक बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फैंस लगातार फिल्म से जुड़े बड़े-छोटे अपडेट पर नजरे बनाए हुए हैं। ऐसे में निर्माताओं ने फिल्म का पोस्टर जारी कर फैंस का उत्साह दोगुना कर दिया है। इस पोस्टर में कियारा आडवाणी बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।
Team #GameChanger wishes our Jabilamma Aka @advani_kiara a very Happy Birthday ❤️
Her vibrant energy will soon enchant your hearts 💥
Mega Powerstar @AlwaysRamCharan @shankarshanmugh @MusicThaman @DOP_Tirru @artkolla @SVC_official @ZeeStudios_ @zeestudiossouth @saregamaglobal… pic.twitter.com/PJMkzLTX4y
Kriti Sanon: कृति अपनी बहन के साथ ग्रीस में मना रही हैं छुट्टियां, अभिनेत्री ने इस पल को बताया 'गोल्डन'
शंकर के निर्देशन में बनी 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक एक्शन थ्रिलर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें राम चरण दो भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। राम चरण के साथ कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, जयराम, सुनील, श्रीकांत, समुथिरकानी और नासर भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। दिल राजू ने श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया है। यह उनकी 50वीं प्रोडक्शन है। फिल्म की कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है।
M M Keeravani Fired: इस हिंदी फिल्म से हुई ऑस्कर विजेता एम एम कीरावनी की छुट्टी, निर्माता ने लिया बड़ा फैसला
बात करें कियारा की, तो आज वह अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर उन्हें लगातार फिल्म इंडस्ट्री जन्मदिन की शुभकामनाएं दी जा रही हैं। बात करें कियारा के वर्क फ्रंट की तो वह 'गेम चेंजर' के अलावा कार्तिक आर्यन के साथ 'भुल भुलैया 3' भी कर रही हैं। इस फिल्म को अनीस बज्मी निर्देशित कर रहे हैं।
Zareen Khan: जरीन खान को घर से निकलने में लगता था डर, कैटरीना से तुलना पर अच्छा लगा, मगर बाद में उलटा पड़ गया