फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते मिलेगा कॉमेडी से लेकर कोर्टरूम ड्रामा तक का मजा, ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

Sun, 13 Oct 2024 07:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sun, 13 Oct 2024 07:15 PM IST
विज्ञापन
ott release this week Reeta Sanyal The Pradeeps of Pittsburgh Fabulous Lives Vs Bollywood Wives Soul Stories
रीता सान्याल-फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स - फोटो : इंस्टाग्राम

ओटीटी रिलीज को लेकर अक्सर प्रशंसक उत्साहित रहते हैं, क्योंकि हर हफ्ते उन्हें नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार रहता है। अक्तूबर का तीसरा हफ्ता भी शुरू हो चुका है और ऐसे में कई फिल्मों व वेब सीरीज की कतार लग चुकी है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते भी प्रशंसकों को खास मजा मिलने वाला है तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते धमाल मचाएंगी।

ott release this week Reeta Sanyal The Pradeeps of Pittsburgh Fabulous Lives Vs Bollywood Wives Soul Stories
द प्रदीप्स ऑफ पिट्सबर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम

द प्रदीप्स ऑफ पिट्सबर्ग
यह अंग्रेजी वेब सीरीज एक भारतीय परिवार के जीवन पर आधारित है, जो दो साल पहले पिट्सबर्ग आया है। इसमें अश्विन शक्तिवेल, अर्जुन श्रीराम, सहाना श्रीनिवासन, सिंधु वी, नवीन विलियम सिडनी एंड्रयूज, मेगन हिल्टी और निकोलस हैमिल्टन प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'द प्रदीप्स ऑफ पिट्सबर्ग' 17 अक्तूबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

ott release this week Reeta Sanyal The Pradeeps of Pittsburgh Fabulous Lives Vs Bollywood Wives Soul Stories
फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स - फोटो : ANI

फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स
हिंदी वेब सीरीज बॉलीवुड स्टार की पत्नियों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें नीलम कोठारी, महीप कपूर और भावना पांडे मुख्य भूमिका में हैं। 'फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स' 18 अक्तूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott release this week Reeta Sanyal The Pradeeps of Pittsburgh Fabulous Lives Vs Bollywood Wives Soul Stories
सोल स्टोरीज - फोटो : इंस्टाग्राम

सोल स्टोरीज
मलयालम वेब शो महिलाओं से संबंधित प्रगतिशील और प्रासंगिक विषय पर आधारित है। इसमें गोपिका मंजूषा, सुहासिनी, अनारकली मरीकर, रेन्जी पनिकर, आरजे कार्तिक, वफा खतीजा और आशा मदथिल प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'सोल स्टोरीज' 18 अक्तूबर को मनोरमामैक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
ott release this week Reeta Sanyal The Pradeeps of Pittsburgh Fabulous Lives Vs Bollywood Wives Soul Stories
वेब सीरीज '1000 बेबीज' - फोटो : यूट्यूब @DisneyPlusHotstar

1000 बेबीज
मलयालम वेब सीरीज '1000 बेबीज' एक ऐसे व्यक्ति के अतीत के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कई रहस्यमयी पत्रों और घातक खेलों के जरिए कई लोगों की जिंदगी में हेरफेर करता है। इस शो में नीना गुप्ता, अश्विन कुमार, आदिल इब्राहिम, संजू शिवराम, विविया संथ और जॉय मैथ्यू अहम भूमिका में हैं। 1000 बेबीज 18 अक्तूबर को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed