फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन सीरीज-फिल्मों का 'कंट्रोल', 'गोट' और 'द सिग्नेचर' का भी होगा धमाल

Mon, 30 Sep 2024 09:28 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 30 Sep 2024 09:28 PM IST
विज्ञापन
ott release this week vijay greatest of all time anupam kher the signature ananya panday ctrl Manvat Murders
'कंट्रोल' और 'ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम

कई लोग फिल्मों का लुत्फ सिनेमाघरों में बैठकर नहीं उठा पाते हैं। वे घर पर बैठकर फिल्में देखना पसंद करते हैं। अब उन लोगों के लिए अक्तूबर का पहला हफ्ता धमाकेदार होने वाला है। इस हफ्ते कई फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि अक्तूबर के पहले हफ्ते में कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाएंगी।

ott release this week vijay greatest of all time anupam kher the signature ananya panday ctrl Manvat Murders
फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorvijay

द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम
साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म 'द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम' टिकट खिड़कियों पर प्रदर्शन के बाद इस सप्ताह अपना डिजिटल डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह फिल्म एक जासूस एजेंट के बारे में है, जिसे उसकी सेवानिवृत्ति के बाद एक महत्वपूर्ण मिशन सौंपा गया है। फिल्म में मीनाक्षी चौधरी, प्रशांत त्यागराजन, स्नेहा प्रसन्ना, प्रभु देवा और मोहन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम 3 अक्तूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ott release this week vijay greatest of all time anupam kher the signature ananya panday ctrl Manvat Murders
मानवत मर्डर्स - फोटो : इंस्टाग्राम

मानवत मर्डर्स
'मानवत मर्डर्स' सीरीज मुंबई में हुई सात हत्याओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो डेढ़ साल से अनसुलझी हैं। यह शो 4 अक्तूबर से सोनी लिव पर मराठी, हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली में स्ट्रीम होगा। इसमें आशुतोष गोवारिकर, साईं ताम्हणकर, मकरंद अनासपुरे, सोनाली कुलकर्णी, किशोर कदम और मयूर खांडगे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
ott release this week vijay greatest of all time anupam kher the signature ananya panday ctrl Manvat Murders
कंट्रोल - फोटो : इंस्टाग्राम: @ananyapanday

कंट्रोल
फिल्म 'कंट्रोल' इस बात पर केंद्रित है कि कैसे एक एआई एप किसी व्यक्ति के जीवन से किसी व्यक्ति को मिटा सकता है। फिल्म में अनन्या पांडे, विहान समत और देविका वत्स महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 4 अक्तूबर, 2024 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन
ott release this week vijay greatest of all time anupam kher the signature ananya panday ctrl Manvat Murders
द सिग्नेचर - फोटो : इंस्टाग्राम

द सिग्नेचर
'द सिग्नेचर' कहानी एक बुजुर्ग दंपत्ति की है, जब उसकी पत्नी गंभीर रूप से बीमार हो जाती है और पति असहाय हो जाता है। फिल्म में अनुपम खेर, रणवीर शौरी, महिमा चौधरी, अन्नू कपूर, मनोज जोशी और नीना कुलकर्णी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 4 अक्तूबर, 2024 को जी5 पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed